IND vs NZ: गंभीर के 'चहेते' वेल‍िंगटन टेस्ट में फ्लॉप, ना कृष्णा कर सके 'प्रस‍िद्ध' गेंदबाजी, ना 'सुंदर' खेल दिखा पाए वॉशिंगटन!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सेलेक्शन  लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में गंभीर के पसंदीदा माने जाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. दोनों को पहली पारी में एक भी ...

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सेलेक्शन  लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में गंभीर के पसंदीदा माने जाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. दोनों को पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला.

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4, आकाश दीप ने 3 और अंशुल कम्बोज ने 2 विकेट झटके. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला. दूसरी ओर, वॉशिंगटन सुंदर 20 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद कोई सफलता हासिल नहीं कर सके. उनकी इकोनॉमी 2.20 रही. प्रसिद्ध ने 26 ओवर में 100 रन दिए और 3.80 की  इकोनॉमी से गेंदबाजी की, उन्होंने टेस्ट मैच में 5 वाइड भी फेंकीं.

Innings Break! Anshul Kamboj gets the final wicket! New Zealand are all out for 368 runs. @Jaspritbumrah93 was the pick of the bowlers with 4 wickets to his name. Scorecard - https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/WVbgkvKJbl

सिराज-जडेजा को मौका नहीं देने पर सवाल पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने पर सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और अजय जडेजा जैसे पूर्व क्रिकेटर भी सवाल उठा चुके हैं. आखिर गंभीर के दिमाग में क्या चल रहा है, यह सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर सिराज और रवींद्र जडेजा दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा था.

वहीं रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी में भी भारत के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल थे. उन्होंने पांच टेस्ट की 10 पारियों में 86 की औसत से 516 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले. वह रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर रहे थे. वहीं जडेजा ने 5 मैचों में 7 व‍िकेट भी लिए थे. 

I can still understand the case for Washington Sundar over Jadeja, given New Zealand’s left handers. But Siraj being left out is absolutely shocking. The man who single handedly levelled the England series and is India’s leading wicket-taker in this WTC cycle doesn’t find a place, even in favourable conditions? India are already missing him on Day 1. This is Siraj territory, building partnerships, tiring batters and making things happen with his relentless work ethic. Very difficult to digest! #NZvIND #Siraj

His rhythm has looked good, his performances have been encouraging, so what explains his absence? 🤔 Sunil Gavaskar shares his take on Mohammed Siraj not making the XI. Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND

Hope India bounce back strongly. But if pace, skill and seam movement were the criteria, and 140 clicks was hard to come by, one has to ask the question. Where was MOHD SIRAJ? Experience, aggression and the ability to make things happen with the ball. Surely that counts for something!

2025 की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson-Tendulkar Trophy) में मोहम्मद सिराज भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे. उन्होंने पांच टेस्ट मैचों की नौ पारियों में 23 विकेट हासिल किए थे. पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी.  

गंभीर के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल? न्यूजीलैंड का यह दौरा भारत के लिए SENA देशों (South Africa, England, New Zealand, Australia) के दौरों में शामिल है. ऐसे में इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिराज और जडेजा को प्लेइंग-11 से बाहर रखना चर्चा का विषय बन गया.

एक तरफ सिराज ने इंग्लैंड में 23 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी, वहीं जडेजा ने बल्ले से 516 रन बनाए थे. दूसरी तरफ वेलिंगटन में गंभीर के पसंदीदा माने जाने वाले प्रसिद्ध और वॉशिंगटन पहली पारी में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. ऐसे में टीम चयन को लेकर सवाल उठना लाजिमी है.

वेलिंगटन टेस्ट: भारत की गेंदबाजी का प्रदर्शन न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए. हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रनों की पारी खेली. दोनों ने छठे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की.

दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर न्यूजीलैंड का स्कोर 243/5 था. निकोल्स और फिलिप्स ने पारी को आगे बढ़ाया. लंच से पहले आकाश दीप ने फिलिप्स को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ (14) को एलबीडब्ल्यू किया. आकाश दीप ने काइल जैमीसन (11) को बाउंसर पर आउट किया, जबकि बुमराह ने मैट हेनरी (1) को एलबीडब्ल्यू किया. निकोल्स ने जैकब डफी के साथ आखिरी विकेट के लिए 20 रन जोड़े, लेकिन अंशुल कम्बोज ने डफी को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/india-vs-new-zealand-wellington-test-gautam-gambhir-team-selection-prasidh-sundar-siraj-jadeja-tspok-dskc-2700996-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology