IND vs NZ 4th T20I Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज चौथा टी20, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (30 अक्टूबर) है. दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं, ईशान किशन और मयंक या...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (30 अक्टूबर) है. दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं, ईशान किशन और मयंक यादव की एंट्री हुई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी-भुवनेश्वर कुमार बाहर हैं

न्यूजीलैंड टीम में काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ की वापसी हुई है.

भारतीय टीम पहले ही टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी है. टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जिन्हें भारतीय टीम ने 4 विकेट के समान अंतर से जीते. फिर वेलिंगटन में हुए मुकाबले को भारतीय टीम 6 विकेट से जीतने में सफल रही थी. भारत-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि कीवी टीम ने 11 मुकाबले जीते. 3 मुकाबले टाई पर छूटे, जिनमें मौकों पर सुपर ओवर का इस्तेमाल हुआ और भारतीय टीम को जीत मिली. यानी आंकड़ों में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है.

भारत का फुल स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और मयंक यादव.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन और डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर).

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-vs-nz-live-score-4th-t20-india-new-zealand-match-auckland-vaibhav-sooryavanshi-tspoa-dskc-2683677-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World