IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, सीरीज में ठोक डाले सबसे ज्यादा रन, जो कोई नहीं कर सका किया वो करिश्मा!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई रोमांचक पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंत बेहद धमाकेदार अंदाज में हुआ. सीरीज के आखिरी मुकाबले में कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई रोमांचक पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंत बेहद धमाकेदार अंदाज में हुआ. सीरीज के आखिरी मुकाबले में कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया. 

हालांकि, भारतीय टीम पहले ही शुरुआती मुकाबले जीतकर 3-2 से सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही. लेकिन इस मैच के असली हीरो ग्लेन फिलिप्स रहे. फिलिप्स ने इस पूरी सीरीज में रनों का ऐसा अंबार लगाया कि टी20 इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है.   

पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में ग्लेन फिलिप्स ने कुल 341 रन कूटकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी उनका बल्ला आग उगल रहा था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम शुरुआती झटकों के बाद एक समय जूझ रही थी.  

इसके बाद फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और महज 38 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को आसानी से जीत दिला दी. उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.   

Milney's 2nd best career T20I figures 😮‍💨 https://t.co/NhL5IKdhEV

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए. एक वक्त ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर थे और ऐसा लग रहा था कि स्कोर आसानी से 200 के पार पहुंच जाएगा. लेकिन महज 21 रनों के भीतर 3 विकेट गंवाने के कारण टीम थोड़ी लड़खड़ा गई. कीवी फील्डरों ने इस दौरान कुछ आसान कैच भी छोड़े, जिसका फायदा भारत को मिला.  

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और अर्शदीप सिंह ने पारी के दूसरे ओवर में ही फिन एलन (2 रन) को चलता कर दिया. इसके बाद डेरिल मिचेल ने 16 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 29 रनों की तेज पारी खेली, जिन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया. इसके बाद क्रीज पर आए टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली.   

सीफर्ट अपने शतक के करीब पहुंचकर चूक गए और नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर बोल्ड हो गए. सीफर्ट ने 50 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की आतिशी मदद से 93 रनों की शानदार पारी खेली. सीफर्ट और फिलिप्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया. अंत में फिलिप्स ने नाबाद अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी.  

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-vs-nz-glenn-phillips-create-history-new-zealand-win-by-7-wickets-3-2-in-favour-of-india-aksp-dskc-2685837-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World