IND vs NZ: वेल‍िंगटन टेस्ट से पहले टीम इंड‍िया को झटका, पांचवें वनडे की वजह से ICC का सख्त एक्शन, काटी 35% फीस

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टीम इंडिया पर सख्त कार्रवाई करते हुए खिलाड़ियों की मैच फीस में 35 प्रतिशत की कटौती की है. यह कार्रवाई न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में धीमी ओवर गति (Slow O...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टीम इंडिया पर सख्त कार्रवाई करते हुए खिलाड़ियों की मैच फीस में 35 प्रतिशत की कटौती की है. यह कार्रवाई न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) के कारण की गई है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला गया था. ICC के मुताबिक, भारतीय टीम निर्धारित समय में सात ओवर पीछे रह गई थी. समय की छूट (Time Allowances) को शामिल करने के बाद यह अंतर निकाला गया.

हर ओवर के लिए 5 प्रतिशत जुर्माना ICC की आचार संहिता (Code of Conduct) के आर्ट‍िकल 2.22 के तहत खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माने का प्रावधान है. इसके मुताबिक, निर्धारित समय से प्रत्येक ओवर कम रहने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. इसकी अधिकतम सीमा मैच फीस का 50 प्रतिशत है. भारत के मामले में सात ओवर कम रहने के कारण खिलाड़ियों पर कुल 35 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है.

श्रेयस अय्यर ने स्वीकार की सजा इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने मैच रेफरी रंजन मदुगले की ओर से लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया. इसके बाद औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में मोहम्मद सिराज खेलेंगे! गुरनूर-प्रसिद्ध में किसे मिलेगा मौका? ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11

भारत ने 3-1 से जीती थी वनडे सीरीज दिलचस्प बात यह है कि भारत ने पांचवें वनडे में जीत के साथ सीरीज का अंत किया था. कम स्कोर वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम ने पारी संभाल ली. ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रन बनाए, जिसकी मदद से भारत ने 209 रन का स्कोर खड़ा किया.यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st Test: मैट हेनरी की वापसी से भारत पर टूटेगा न्यूजीलैंड, 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी कीवी टीम

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. तेज गेंदबाजों ने अहम विकेट निकाले और कीवी टीम को 187 रन पर समेट दिया. भारत ने यह मुकाबला 22 रन से जीता और चार मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की. अब भारतीय टीम 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ वेल‍िंंगटन में टेस्ट सीरीज खेलेगी.  

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/icc-fines-team-india-35-percent-match-fee-slow-over-rate-india-vs-new-zealand-tspok-dskc-2700034-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World