IND vs NZ: ऑकलैंड ODI में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव तय! नंबर 4 और पेस बॉलिंग अटैक पर फंसा पेच, ये 9 खिलाड़ी पक्के
टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब न्यूजीलैंड में वनडे फॉर्मेट में खेलती हुई नजर आएगी. पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में बुधवार (4 नवंबर ) को है. मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा, उससे पहले टॉस सुबह 7 बजे होगा.
अब सवाल है कि इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 कैसे होगी? क्या इसमें बदलाव होगा, यह जो टीम आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलती दिखी थी, वही ऑकलैंड में खेलती हुई नजर आएगी.
🎥 𝐅𝐫𝐚𝐦𝐞𝐬 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐓-𝟏 💙 #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/DK3QDMgCMR
टीम इंडिया जब आखिरी बार 3 अक्टूबर को वनडे वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंड़ीगढ़ में खेली थी, तब भारतीय टीम ने 351/7 का स्कोर बनाया था, इसके बावजूद शाई होप की 162 रनों की नाबाद पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मुकाबला 5 विकेट से 10 गेंदें शेष रहते हुए जीत लिया था. हालांकि भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से जीती थी.
अब उस मुकाबले की प्लेइंग 11 से ऑकलैंड में जो भारतीय टीम की प्लेइंग 11 खेलने उतरेगी, उसमें कुछ बदलाव तो संभव है. वह है नंबर 4 के लिए, जहां ऋतुराज गायकवाड़ की जगह श्रेयस अय्यर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. और गुरनूर बरार की जगह प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
वहीं ओपनिंग शुभमन गिल और रोहित शर्मा करेंगे, नंबर 2 पर विराट कोहली का खेलना तय है. वहीं नंबर 5 पर केएल राहुल खेलेंगे. नंबर 6 पर नीतीश रेड्डी खेलेंगे जो गेंदबाजी का विकल्प देंगे. नमन धीर और अक्षर पटेल मिडिल ओवर्स में स्पिन बॉलिंग ऑप्शन बन सकते हैं, कुल मिलाकर नीतीश, नमन और अक्षर टीम में ऑलराउंडर्स को विकल्प होंगे.
कुलदीप यादव ऑकलैंड में स्पिन ऑप्शन के तौर पर रहेंग. वहीं मोहम्मद सिराज का खेलना तय है.
क्या ऋतुराज गायकवाड़ की जगह श्रेयस खेलेंगे? हालांकि, यहां एक बड़ा सवाल यह भी कि जब नंबर 4 पर ऋतुराज गायकवाड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में खेले थे और उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में आखिरी मुकाबले 57 रनों की पारी खेली थी.वहीं सीरीज के शुरुआती 2 वनडे में उन्होंने 13 और 31 नाबाद रनों की पारियां खेली थीं, क्या ऐसे में उनको बाहर बैठाया जा सकता है. गायकवाड़ की वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में एंट्री तब इसलिए हुई थी, क्योंकि श्रेयस एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे. ऐसे में इस बात की प्रचुर संभावना है कि ऋतुराज की जगह श्रेयस ही इस मुकाबले में खेलेंगे.
जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध हैं बाहर इस सीरीज में भारत में जसप्रीत बुमराह नहीं हैं, जिन्हें आराम दिया गया है, और प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण फिटनेस क्लीयरेंस हासिल करने में विफल रहने के कारण बाहर हो गए थे. अब आकिब नबी को पांचों मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है, पहले वो अंतिम दो वनडे के लिए टीम में थे.
रचिन-चैपमैन पूरी सीरीज से बाहर, कॉन्वे भी पहले वनडे में नहीं खेलेंगे भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम चोटों से जूझ रही है. कप्तान मिचेल सेंटनर के सामने टीम कॉम्बिनेश को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है. रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन चोटों के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह हेनरी निकोल्स और टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया गया है.
न्यूजीलैंड को एक और झटका डेवोन कॉन्वे के रूप में लगा है. ट्रेनिंग सेशन के दौरान मैट हेनरी से टक्कर के बाद कॉन्वे को कन्कशन (सिर में चोट के कारण मस्तिष्क संबंधी लक्षण) हुआ. इसके चलते वह सीरीज का पहला वनडे मुकाबला नहीं खेल पाएंगे.
वहीं, मैट हेनरी की उपलब्धता पर भी संशय बना हुआ है. उनकी हालिया चोट संबंधी परेशानियों को देखते हुए पहले वनडे में खेलने को लेकर उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा.
Glittering trophy, smiling captains 🏆 😊 #TeamIndia is ODI ready 🇮🇳 #NZvIND | @ShubmanGill https://t.co/8rbsJX7VSs
ऐसे में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ियों पर होगी. डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल से टीम को मजबूती देने की उम्मीद रहेगी. वहीं, कप्तान सैंटनर स्पिन विभाग की अगुआई करेंगे.
पहले तीन वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर और हेनरी निकोल्स.
आखिरी दो वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट.
भारत की वनडे टीम पहले तीन वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहला वनडे), आकिब नबी.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल सीरीज के सभी पांच मुकाबले डे-नाइट होंगे. भारतीय समयानुसार सभी मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे. न्यूजीलैंड में सभी मैच दोपहर 3 बजे और ब्रिटेन में रात 2 बजे शुरू होंगे.