IND vs PAK U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, अल अमेरात में खिताबी मुकाबला, सहवाग के बेटे आर्यवीर काटेंगे गदर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में 14 नवंबर (शनिवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमेरात के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जाएगा. भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान पर 8 विकेट से जीत हासिल की....

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में 14 नवंबर (शनिवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमेरात के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जाएगा. भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान पर 8 विकेट से जीत हासिल की. वहीं पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से पस्त किया था. खिताबी मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगा. वहीं पहली गेंद सुबह 10.बजे फेंकी जाएगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में भी टक्कर हुई थी. तब पाकिस्तान ने हमजा जहूर के नाबाद 100 रनों की बदौलत भारतीय टीम को 3 विकेट से शिकस्त दी थी. अब भारतीय टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 8 बार इस टूर्नामेंट को जीता है. वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान ने दो-दो मौकों पर खिताबी जीत हासिल की. अफगानी टीम भी एक बार चैम्पियन बन चुकी है.

A rivalry like no other. A Final like no other. Pakistan vs India for the DP World Men's U19 Asia Cup title! 🏆 ⚔️⚔️ Watch the Blockbuster Final on 14th November, 10:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKvIND https://t.co/XcS1CpTzwu

आर्यवीर फिर खेलेंगे बड़ी इनिंग्स पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर पर निगाहें रहने वाली हैं. आर्यवीर सहवाग ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 70*, 22, 160 और 51 रनों की पारियां खेली हैं. यानी आर्यवीर मौजूदा टूर्नामेंट में 303 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 103.00 और स्ट्राइक रेट 95.58 रहा है.यह भी पढ़ें: 26 साल पहले श्रीलंका ने रुलाया था, अब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को उसी जख्म के करीब पहुंचाया!

मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल और ईशान सूद.

मुकाबले में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, निकाब शफीक और हयाम खान.यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा-व‍िराट कोहली के पुराने दुश्मन मैट हेनरी! 2019 में तोड़ा था वर्ल्ड कप का सपना, अब 2026 में मचाया कहर

भारत का स्क्वॉड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद.

पाकिस्तान का स्क्वॉड: फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, मोहम्मद सय्याम, अहमद हुसैन, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, उस्मान खान, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, हयाम खान और अब्दुल कादिर.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-u19-vs-pak-u19-final-acc-mens-u19-asia-cup-2026-match-preview-playing-11-aaryavir-sehwag-tspoa-dskc-2695503-2026-11-14?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World