IND vs WI: अय्यर-पंत दोनों बने कप्तान! टी20 सीरीज में इन धुरंधरों को मिला मौका, ऋषभ की टीम में भी मैच विनर की फौज!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू सीरीज और ईरानी कप के लिए टीमों का ऐलान कर दिया है. इस बार चयनकर्ताओं ने कई बड़े और दिलचस्प फैसले लिए हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू सीरीज और ईरानी कप के लिए टीमों का ऐलान कर दिया है. इस बार चयनकर्ताओं ने कई बड़े और दिलचस्प फैसले लिए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हो गई है. शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है.

रोहित और विराट के अलावा केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव जैसे स्टार खिलाड़ी भी वनडे टीम का हिस्सा हैं. सीरीज का पहला वनडे मैच 27 सितंबर को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा. इसके बाद मुकाबले गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ से होगी. अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टी20 टीम की अगुवाई करेंगे. लखनऊ के बाद बाकी मुकाबले रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे, जबकि सीरीज का आखिरी मैच 17 अक्टूबर को होगा.

🚨 News 🚨#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games. More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK

रणजी ट्रॉफी चैम्पियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम की घोषणा कर दी गई है. विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि सरफराज खान उनके डिप्टी (उपकप्तान) होंगे.

एशिया कप/गेम्स और जापान टी20 के संदर्भ में, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन (पसली की खिंचाव) के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में विप्राज निगम को शामिल किया गया है. वहीं, ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका दिया गया है.

टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-vs-wi-rishabh-pant-to-lead-rest-of-india-as-bcci-announces-squads-for-west-indies-tour-irani-cup-aksp-dskc-2644125-2026-09-16?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy