INDIA ब्लॉक की रैली से सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर पर जाम, रेंग रहीं गाड़ियां... लोग बेहाल- VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली में रविवार को इंडिया ब्लॉक की रैली में हरियाणा से शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के चलते हरियाणा-दिल्ली के कई बॉर्डर पर भारी जाम लग गया. सोनीपत के कुंडली बॉर्डर से लेकर गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. जाम में कांग्रेस...

दिल्ली में रविवार को इंडिया ब्लॉक की रैली में हरियाणा से शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के चलते हरियाणा-दिल्ली के कई बॉर्डर पर भारी जाम लग गया. सोनीपत के कुंडली बॉर्डर से लेकर गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. जाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों और गाड़ियों के साथ ट्रक भी फंस गए. इससे आम वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

कुंडली बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें सोनीपत में दिल्ली-कुंडली बॉर्डर के पास कांग्रेस रैली में शामिल होने जा रही गाड़ियों की भारी भीड़ जमा हो गई. पंजाब और हरियाणा से दिल्ली की ओर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हुआ. इससे केजीपी और केएमपी के जीरो पॉइंट पर भी लंबा जाम लग गया. वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण गाड़ियां रेंगती नजर आईं. जाम में ट्रक चालक भी फंस गए.

यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने केजीपी और केएमपी से वाहनों का रूट डायवर्ट किया. वहीं, कुंडली बॉर्डर पर दिल्ली जाने वाली गाड़ियों की पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जा रही है.

गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम से नाराज कांग्रेसियों का पैदल मार्च दिल्ली-गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर पर भी कांग्रेस रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियां भारी जाम में फंस गईं. इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से उतरकर दिल्ली की ओर पैदल मार्च शुरू कर दिया.

इस दौरान गुरुग्राम कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की ओर कूच किया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए और पैदल मार्च करते हुए दिल्ली जाने लगे. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे.  

Original Source
https://www.aajtak.in/india/haryana/story/india-bloc-rally-traffic-jam-sonipat-delhi-kundli-border-video-sp-inc-tmc-bjp-lcly-strc-2685695-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World