India vs Afghanistan 2nd T20I Live Score: भारत को मिला 160 रनों का लक्ष्य, गेंदबाजों ने बरपाया कहर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
IND vs AFG 2nd T20I Live Cricket Score: मंगलवार यानी 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 159 रन बनाने में सफल रही. भारत मैच जीतने के लिए 160 रन बनान...

IND vs AFG 2nd T20I Live Cricket Score: मंगलवार यानी 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 159 रन बनाने में सफल रही. भारत मैच जीतने के लिए 160 रन बनाने होंगे. 

भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे अफगानिस्तान का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह बिखर गया. 100 रन के आंकड़े तक पहुंचने से पहले ही अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. मैच की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा बना लिया था. 

जसप्रीत बुमराह ने पहला ही ओवर मेडन फेंककर अफगान बल्लेबाजों पर भारी दबाव बनाया. इस दबाव का फायदा दूसरे छोर से गेंद फेंक रहे अर्शदीप सिंह को मिला. रन बनाने की जल्दबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज एक हवा में शॉट खेल बैठे और रवि बिश्नोई ने उनका आसान सा कैच लपक लिया.

इसके बाद इब्राहिम जादरान (37 रन) और सेदिकुल्लाह अटल (12 रन) ने संभलकर खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की और पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. रवि बिश्नोई ने अटल को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा और फिर जादरान भी पवेलियन लौट गए.

तीसरा झटका लगते ही अफगानिस्तान की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई. नीतीश कुमार रेड्डी ने गुलबदिन नईब (10 रन) को चलता किया. वहीं अक्षर पटेल ने अजमातुल्लाह ओमरजई (11 रन) का शिकार किया. आक्रामक अंदाज में खेल रहे दर्विश रसूली (26 रन) को अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंद पर आउट कर अफगानिस्तान को छठा झटका दिया. भारतीय गेंदबाजों के इस सधे हुए आक्रमण की बदौलत अफगानिस्तान की टीम पूरी तरह बैकफुट पर आ गई.

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), दर्विश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/india-vs-afghanistan-2nd-t20i-live-cricket-score-ind-vs-afg-match-aksp-dskc-2643284-2026-09-15?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy