India vs Brazil: भारत को ब्राजील ने 4-0 से हराया, पेड्रो और लिनो ने किया कमाल, कोलकाता में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम को ब्राजील के खिलाफ 4-0 से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि शुरुआती मिनटों में ब्लू टाइगर्स ने शानदार जुझारू तेवर दिखाए, लेकिन मेहमान टीम के अनुभव और आक्रामक खेल के आगे भारतीय टीम बाद में पिछड़ गई.

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम को ब्राजील के खिलाफ 4-0 से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि शुरुआती मिनटों में ब्लू टाइगर्स ने शानदार जुझारू तेवर दिखाए, लेकिन मेहमान टीम के अनुभव और आक्रामक खेल के आगे भारतीय टीम बाद में पिछड़ गई.

मैच की शुरुआत में भारतीय डिफेंस ने बेहतरीन अनुशासन दिखाया और विनीसियस जूनियर जैसे खतरनाक खिलाड़ी के खिलाफ गजब का तालमेल बिठाया. गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने भी शुरुआती पलों में कुछ अच्छे बचाव किए. लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ ब्राजील ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली.

मैच के पहले हाफ में एस्तेवाओ ने शानदार शॉट लगाते हुए ब्राजील का खाता खोला और मेहमान टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. हाफ टाइम से ठीक पहले (42वें मिनट) पेड्रो ने ब्राजील के लिए दूसरा गोल दागा, जिससे भारत पर दबाव और बढ़ गया.

ये भी पढ़ें- 'शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ...जैसा गुरु, वैसा चेला!' अभिषेक के बाद मैदान पर उतरे युवराज सिंह ने काटा गदर 

मुकाबले के 58वें मिनट में सैमुअल लीनो ने ब्राजील के लिए तीसरा गोल दागा और स्कोर 3-0 कर दिया. मैच खत्म होने से ठीक पहले ब्राजील ने चौथा गोल करने में भी सफलता हासिल की. भारत की तरफ से रयान विलियम्स और मनवीर सिंह ने कई बार ब्राजीली डिफेंस में सेंध लगाने की कोशिश की. मनवीर ने अपनी रफ्तार से विपक्षी खेमे को परेशान किया, वहीं विलियम्स ने भी विंग्स से बेहतरीन रन बनाए.

ये भी पढ़ें- Asian Games में भारत का 'सुपर शनिवार'... 5 गोल्ड समेत 9 मेडल जीतकर रचा इतिहास, झोली में आए कुल 85 मेडल 

मैच के दूसरे हाफ में कोच खालिद जमील ने टीम में कुछ बदलाव किए और प्रभसुखिन सिंह गिल, जय गुप्ता तथा मोहम्मद सेनन को मैदान पर उतारकर कुछ कमाल करने की कोशिश की. भले ही परिणाम भारत के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन साल्ट लेक स्टेडियम में जुटी भारी भीड़ के सामने टीम ने विश्व स्तर की टीम के खिलाफ अंत तक भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले में डटकर सामना किया.   

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/football/story/india-vs-brazil-highlight-vinicius-jr-and-brazil-face-blue-tigers-in-historic-kolkata-india-lost-football-friendly-match-aksp-dskc-2660315-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy