India vs New Zealand: वेल‍िंगटन में स‍िराज क्यों नहीं खेले, कंबोज-सुंदर-कृष्णा क्यों हुए सेलेक्ट? टीम इंडिया के कोच ने हर बात का द‍िया जवाब

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों की परेशानी के बीच बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखने के फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि टीम का चयन पांच दिन को ध्यान में रखकर किया गया है. कोटक ने वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज और प...

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों की परेशानी के बीच बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखने के फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि टीम का चयन पांच दिन को ध्यान में रखकर किया गया है. कोटक ने वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा का भी बचाव किया.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के शुरुआती दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बाद में मुकाबले पर पकड़ गंवा दी. न्यूजीलैंड ने पहले 28.2 ओवर में 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 173 रनों की साझेदारी कर टीम को 243/5 तक पहुंचा दिया.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 70 रन पर 5 विकेट, फिर हेनरी न‍िकोल्स-ग्लेन फ‍िल‍िप्स की 173 रन की साझेदारी... टीम इंड‍िया वेल‍िंगटन टेस्ट में कहां चूकी?

इस बीच भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखने के फैसले का बचाव किया है. उन्होंने साफ कहा कि सिराज को बाहर रखना गलत फैसला नहीं था. टीम ने सिर्फ पहले दिन के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर प्लेइंग 11 नहीं चुनी थी, बल्कि पांचों दिन की परिस्थितियों को ध्यान में रखा था.

कोटक ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा- सिराज के साथ कोई समस्या नहीं है. हमने जब टीम चुनी थी, तब हमें लगा था कि यही सबसे अच्छी प्लेइंग 11 है. मुझे नहीं लगता कि सिराज को बाहर रखना गलत फैसला था. यह सिर्फ पहला दिन है. हम टीम सिर्फ पहले दिन के लिए नहीं चुनते, बल्कि दूसरे, तीसरे और चौथे दिन को भी ध्यान में रखते हैं.

Stumps on Day 1️⃣ Jasprit Bumrah leads #TeamIndia's bowling effort on the opening day of the series with 3️⃣ wickets ☝️ Scorecard ▶️ https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/JM6CpHQLmL

वॉशिंगटन सुंदर को चुनने की बताई वजह कोटक ने प्लेइंग 11 में वॉशिंगटन सुंदर को प्राथमिकता देने की वजह भी बताई. उनके मुताबिक, न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण टीम मैनेजमेंट ने सुंदर को मौका देने का फैसला किया.यह भी पढ़ें: 'उन्होंने भारत को कभी निराश नहीं किया...', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर भड़के सुनील गावस्कर, सेलेक्शन पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा- हमने वॉशी को प्राथमिकता दी क्योंकि उनके टॉप ऑर्डर में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज थे. इस मुकाबले के लिए यह हमारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है.

भारत ने इस मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया था. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले इस आक्रमण में अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप शामिल हैं.

अंशुल कंबोज की रफ्तार पर भी बोले कोटक कोटक ने अंशुल कंबोज की गेंदबाजी की रफ्तार को लेकर उठ रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी. कंबोज इस मुकाबले में 126 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं. कोटक ने कहा कि उनकी गति को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है.यह भी पढ़ें: ना स‍िराज, ना जडेजा... वेल‍िंगटन टेस्ट में टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 ने चौंकाया, शुभमन ग‍िल ने बाहर करने की वजह बताई

उन्होंने कहा- हां, स्पीड तीसरे स्पेल में मायने रखती है. कंबोज की गति 130, 128 और कुछ गेंदों पर 126 रही है. यह ठीक है.

प्रसिद्ध कृष्णा का भी किया बचाव कोटक ने प्रसिद्ध कृष्णा का बचाव करते हुए कहा कि वह आक्रामक गेंदबाज हैं और इस वजह से कभी-कभी रन भी खर्च करते हैं. उनके मुताबिक, सिर्फ रन देने के आधार पर प्रसिद्ध के प्रदर्शन का आकलन करना सही नहीं है.

His rhythm has looked good, his performances have been encouraging, so what explains his absence? 🤔 Sunil Gavaskar shares his take on Mohammed Siraj not making the XI. Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND

कोटक ने कहा- प्रसिद्ध के बारे में हम जानते हैं कि वह आक्रामक गेंदबाज हैं और हमें पता है कि वह कुछ रन खर्च करेंगे. जब वह विकेट लेते हैं तो हमें अच्छा लगता है, लेकिन जब उनकी गेंदों पर रन बनते हैं तो हमें अच्छा नहीं लगता. किसी गेंदबाज को देखने का यह सही तरीका नहीं है.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दिया श्रेय कोटक ने पहले दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि धूप निकलने की वजह से पिच में मौजूद नमी उम्मीद से जल्दी सूख गई, जिससे बल्लेबाजी आसान होती चली गई.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह की 'जादुई' गेंद पर चकराए कीवी कप्तान टॉम लैथम, बॉल छोड़ी और हो गया 'खेला', VIDEO

उन्होंने कहा- मौसम अच्छा था और धूप निकली हुई थी. इस वजह से पिच की नमी उम्मीद से जल्दी सूख गई. न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए. उन्होंने स्पिनर के खिलाफ भी जल्दबाजी नहीं की. नई गेंद से गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल रही थी.यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में बवाल... अंपायर के फैसले पर भड़के शुभमन गिल, हुई तीखी बहस, VIDEO

वेल‍िंगटन टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने 52 रन देकर तीन विकेट लिए. अंशुल कंबोज और आकाश दीप को एक-एक सफलता मिली. वहीं निकोल्स 113 और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों के बीच 173 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-vs-nz-wellington-test-mohammed-siraj-dropped-kotak-defends-india-playing-xi-sundar-anshul-krishna-tspok-dskc-2700468-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology