India’s Best Dancer 5 winner: बाल काटने वाले रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 15 लाख, मां को देंगे घर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 को उसका विनर मिल गया है. कई हफ्तों की कड़ी टक्कर के बाद रितेश पाल ने शो का खिताब अपने नाम किया है. उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये की कैश प्राइज भी मिली है.  रायपुर के रितेश पाल महज 19 साल के हैं और उन्होंने ये ट्रॉफी कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के ...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 को उसका विनर मिल गया है. कई हफ्तों की कड़ी टक्कर के बाद रितेश पाल ने शो का खिताब अपने नाम किया है. उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये की कैश प्राइज भी मिली है.  रायपुर के रितेश पाल महज 19 साल के हैं और उन्होंने ये ट्रॉफी कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ मिलकर जीती है.

रितेश पाल ने उठाई ट्रॉफी जीत के बाद  प्रतीक उतेकर ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा- ये हमारी विक्ट्री है. 17 हफ्तों का सफर, मिला प्यार और सपोर्ट अविश्वसनीय है. उतार-चढ़ाव सब सार्थक हो गए. रितेश पाल हमेशा मेरा रॉकस्टार.

A post shared by Pratik Utekar (@pratikutekar.official)

संघर्ष ने बनाया स्टार रितेश पाल की ये जीत आसान नहीं रही. वो रायपुर के एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. रितेश के लिए डांसर बनने की राह मुश्किलों भरी थी. शुरुआत में उन्हें परिवार का सपोर्ट नहीं मिल पाया, लेकिन वो हार नहीं माने. परिवार के कहने पर वो भाई के साथ उसके सैलून में काम करने लगे. अमर उजाला संग बातचीत में उन्होंने कहा कि घरवाले कहते थे कि डांस छोड़ दो. भाई के साथ सैलून में मदद कराओ. लेकिन मैंने डांस नहीं छोड़ा. मैं 6 दिन डांस करता और रविवार को भाई के साथ सैलून में उसकी मदद कराता. वहां से मुझे जेब खर्च मिल जाता. 

 रितेश ने कहा कि डांस रियलिटी शो से जीती राशि से वो मां के लिए घर बनाएंगे. जिसका नाम उन्हें 'हरि दर्शन' रखना है. उन्होंने कहा कि मेरी पहली इच्छा यही है कि मैं अपनी मम्मी के लिए कुछ करूं. रितेश ने कहा कि मैं जब भी मां के लिए कुछ करता हूं, तो लगता है कि अपने लिए कुछ कर रहा हूं.

बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर का विनर बनने से पहले रितेश ‘डांस प्लस 6’ में अपने डांस का हुनर दिखा चुके थे. अब पूरा देश उनके डांस का मुरीद हो चुका है. रितेश को जीत की बधाई. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/story/indias-best-dancer-5-winner-raipurs-ritesh-pal-lifts-trophy-pratik-utekar-15-lakh-cash-prize-money-barber-life-struggle-tmovb-dskc-2654833-2026-09-27?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy