IPL 2027: आईपीएल र‍िटेंशन के बाद क‍िसी ने 47 करोड़ बचाए, कोई हुआ खाली... अब IPL ऑक्शन में कौन सबसे अमीर, कौन सी टीम 'गरीब'?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल कर दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. इस बार कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. अब अगले महीने हो...

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल कर दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. इस बार कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. अब अगले महीने होने वाले ऑक्शन में 66 खाली जगहों के लिए बोली लगेगी.

सभी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को रिटेन करने पर कुल 1,002.05 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. ऑक्शन के लिए उनके पास संयुक्त रूप से 297.95 करोड़ रुपये का पर्स बचा है. 10 टीमों में कुल 66 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों की जगह शामिल है.

🚨 𝗥𝗘𝗧𝗘𝗡𝗧𝗜𝗢𝗡 𝗟𝗜𝗦𝗧 𝗔𝗡𝗡𝗢𝗨𝗡𝗖𝗘𝗗 🚨 The 10 franchises have finalised their retained player lists for #TATAIPL 2027 📝 A total of 184 players, including 55 overseas players, have been retained. There are 66 available slots with combined purse of ₹297.95 crore for the auction. All the details 🔽 https://t.co/WVrRzPU5G9

गुजरात ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी रखे, RCB के पास 7 विदेशी गुजरात टाइटंस (GT) ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास सबसे ज्यादा सात विदेशी खिलाड़ी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 19-19 खिलाड़ियों को अपनी टीम में बरकरार रखा है.यह भी पढ़ें: धोनी की वो पारी जो रिकॉर्डबुक में नहीं, पर आज भी यादगार... जडेजा संग मिलकर खोला था धागा

ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा पैसा लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास बचा है. उसके पर्स में 47.45 करोड़ रुपये हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 41.65 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 40.15 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास 39.50 करोड़ रुपये बाकी हैं.

वहीं गुजरात टाइटंस का पर्स सबसे छोटा है. उसके पास सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं और तीन स्लॉट खाली हैं.

IPL 2027: सभी 10 टीमों की पूरी लिस्ट 1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रिलीज खिलाड़ी: एमएस धोनी, अमन खान, डियान फॉरेस्टर, कुलदीप यादव, मैकनील नॉरोन्हा, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, आकाश मधवाल, प्रशांत वीर, स्पेंसर जॉनसन और जैक फाउल्क्स. खलील अहमद और नाथन एलिस ट्रेड के जरिए बाहर हुए.यह भी पढ़ें: MS Dhoni IPL Retirement: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK में अब इस नई जिम्मेदारी के साथ आएंगे नजर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रिटेन खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, राहुल चाहर, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड के जरिए टीम में आए) और जैक एडवर्ड्स (ट्रेड के जरिए टीम में आए).

बचा पर्स: 28.05 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 6 | विदेशी स्लॉट: 2

2. मुंबई इंडियंस (MI) रिलीज किए गए खिलाड़ी: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालवेर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, महीपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर और कृष्ण भगत. हार्दिक पंड्या ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

मुंबई इंडियंस (MI)  रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डिकॉक, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा और अर्शदीप सिंह (ट्रेड के जरिए टीम में आए).

बचा पर्स: 32.6 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 9 | विदेशी स्लॉट: 2

3. दिल्ली कैपिटल्स (DC) रिलीज किए गए खिलाड़ी: मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसंका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारख, दुष्मंथा चमीरा, रेहान अहमद और अजय मंडल. टी नटराजन और कुलदीप यादव ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

दिल्ली कैपिटल्स (DC) रिलीज रिटेन किए गए खिलाड़ी: अक्षर पटेल, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, औकिब नबी, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, काइल जेमीसन, ऋषभ पंत (ट्रेड के जरिए टीम में आए) और जीशान अंसारी (ट्रेड के जरिए टीम में आए).बचा पर्स: 39.5 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 9 | विदेशी स्लॉट: 44. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) रिलीज किए गए खिलाड़ी: आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी और हिमत सिंह. ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) रिटेन किए गए खिलाड़ी: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, कुलदीप यादव (ट्रेड के जरिए टीम में आए) और सैम करन (ट्रेड के जरिए टीम में आए).बचा पर्स: 47.45 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 7 | विदेशी स्लॉट: 3

5. पंजाब किंग्स (PBKS) रिलीज किए गए खिलाड़ी: नेहाल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन,पायला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद. अर्शदीप सिंह ट्रेड के जरिए बाहर हुए.

पंजाब किंग्स (PBKS) रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मुशीर खान, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शुइस, यश ठाकुर, व्यशक विजयकुमार, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, हरनूर सिंह और हार्दिक पंड्या (ट्रेड के जरिए टीम में आए).बचा पर्स: 18.6 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 6 | विदेशी स्लॉट: 2

6. राजस्थान रॉयल्स (RR) रिलीज किए गए खिलाड़ी: शिमरॉन हेटमायर, एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, युधवीर सिंह, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह और इमांजोत चहल. सैम करन ट्रेड के जरिए बाहर हुए.यह भी पढ़ें: खेल भावना पर ज्ञान क्यों? पाकिस्तान के 'पर्चीछाप' सेल‍िब्रेशन का जवाब था टीम इंड‍िया का जोशीला जश्न

राजस्थान रॉयल्स (RR) रिटेन किए गए खिलाड़ी: रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, नांद्रे बर्गर, शुभम दुबे, अमन राव, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, यश राज पुंजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा, मोहम्मद शमी (ट्रेड के जरिए टीम में आए) और एम सिद्धार्थ (ट्रेड के जरिए टीम में आए).बचा पर्स: 27.05 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 6 | विदेशी स्लॉट: 3

7. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) रिलीज किए गए खिलाड़ी: ट्रेविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तरमले, अमित कुमार, शिवम मावी, जेराल्ड कोएत्जी, डेविड पेन और आरएस अम्बरीश. हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स ट्रेड के जरिए बाहर हुए.यह भी पढ़ें: IPL 2027: टूट गई ट्रेव‍िस हेड-अभिषेक शर्मा की जोड़ी, काव्या मारन की SRH से अलग हुआ 'मूंछों वाला ख‍िलाड़ी'

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) रिटेन किए गए खिलाड़ी: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार और क्रेन्स फुलेत्रा. टी नटराजन, खलील अहमद और नाथन एलिस ट्रेड के जरिए टीम में आए.

बचा पर्स: 40.15 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 7 | विदेशी स्लॉट: 3

8. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रिलीज किए गए खिलाड़ी: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, विहान मल्होत्रा और स्वप्निल सिंह.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रिटेन किए गए खिलाड़ी: रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, रसिख सलाम, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, यश दयाल और नुवान तुषारा.बचा पर्स: 14.15 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 5 | विदेशी स्लॉट: 1

9. गुजरात टाइटन्स (GT) रिलीज किए गए खिलाड़ी: ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजन और पृथ्वीराज यारा.

गुजरात टाइटन्स (GT) रिलीज रिटेन किए गए खिलाड़ी: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, मानव सुथार, राशिद खान, जयंत यादव, जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, अरशद खान और निशांत सिंधु. हर्षल पटेल ट्रेड के जरिए टीम में आए.

बचा पर्स: 8.75 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 3 | विदेशी स्लॉट: 2

10. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) रिलीज किए गए खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा, लुवनिथ सिसोदिया, मथीशा पथिराना, मुस्ताफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह और उमरान मलिक.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR रिटेन किए गए खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी और प्रशांत सोलंकी.बचा पर्स: 41.65 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 8 | विदेशी स्लॉट: 3

किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा बचा? नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये बचे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स 41.65 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद 40.15 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है. गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं.

16 दिसंबर को गोवा में होगा IPL ऑक्शन IPL 2027 का प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा के ITC ग्रैंड गोवा में होगा. नीलामी भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगी. अब सभी फ्रेंचाइजी अपनी बची हुई जगहों और पर्स के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ipl-2027-retention-list-all-10-teams-salary-cap-available-slots-purse-rcb-kkr-rcb-lsg-gt-kkr-csk-mi-rr-dc-tspok-dskc-2699587-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology