IPL 2027: सूर्यकुमार यादव छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस? KKR और LSG संग ट्रेड के बीच सामने आया ये VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगता नजर आ रहा है. ऐसी खबरें थीं कि सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) या लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से जुड़ सकते हैं. लेकिन मंगलवार को सामने...

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगता नजर आ रहा है. ऐसी खबरें थीं कि सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) या लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से जुड़ सकते हैं. लेकिन मंगलवार को सामने आए एक वीडियो ने इन चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है.

दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैम्प से अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने भी इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है. वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, 'Back in the groove!' यानी फिर से लय में लौट आए हैं. पोस्ट में 'Practice, SKY, 360' भी लिखा है. वहीं सूर्या ने यही वीड‍ियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है. यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सूर्या को पछाड़ा... एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बने

सूर्यकुमार का यह वीडियो मुंबई इंडियंस के मुख्य ट्रेनिंग सेंटर रिलायंस कॉरपोरेट पार्क, घंसोली का है. वीडियो में दो अलग-अलग जगह मुंबई इंडियंस का लोगो भी नजर आया. ऐसे में उनके इस पोस्ट को फ्रेंचाइजी के साथ बने रहने का बड़ा संकेत माना जा रहा है. हालांकि, अभी किसी आधिकारिक ट्रेड या रिटेंशन की घोषणा नहीं हुई है.

KKR और LSG से जुड़ने की थी चर्चा सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें उनकी कप्तानी और पिछले सीजन के प्रदर्शन को लेकर शुरू हुई थीं. रोहित शर्मा के बाद मुंबई ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था. वहीं, सूर्यकुमार को टीम की कमान नहीं सौंपी गई. ऐसी खबरें थीं कि वह दूसरी फ्रेंचाइजी में कप्तानी का मौका तलाश सकते हैं.यह भी पढ़ें: PSL vs IPL: फिर आईपीएल से टकराएगा पीएसएल, 2027 में भी नहीं बदलेगी तारीखों की कहानी

कोलकाता नाइटराइडर्स उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की इच्छुक बताई जा रही थी. अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR को नए कप्तान की तलाश है. दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम भी सूर्यकुमार के संभावित ट्रेड को लेकर सामने आया था.

पिछले सीजन में बल्ला रहा था खामोश सूर्यकुमार यादव 2018 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. उन्होंने 2019 और 2020 में टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. आईपीएल में उनके नाम 127 मैचों में 4020 रन हैं. इस दौरान उनका औसत 36.54 और स्ट्राइक रेट 151.24 रहा है.

हालांकि, आईपीएल 2026 उनके लिए अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 15 पारियों में 20.25 के औसत से सिर्फ 162 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे. मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा और टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही.

SMAT से मैदान पर लौट सकते हैं SKY सूर्यकुमार ने आईपीएल 2026 के बाद से कोई पेशेवर क्रिकेट मुकाबला नहीं खेला है. हालांकि, जून में उन्होंने मुंबई प्रीमियर लीग (MPL) में हिस्सा लिया था और पिछले महीने कुछ क्लब क्रिकेट मैच भी खेले.

अब उनकी वापसी 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में हो सकती है. वह मुंबई की टीम से खेल सकते हैं. नियमित व्हाइट बॉल कप्तान श्रेयस अय्यर राष्ट्रीय टीम के साथ व्यस्त हैं, ऐसे में सूर्यकुमार को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिल सकती है.

आईपीएल 2027 के लिए सभी फ्रेंचाइजी को 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है. वहीं, मिनी ऑक्शन दिसंबर में होना है. ऐसे में सूर्यकुमार का मुंबई इंडियंस के कैम्प में अभ्यास करना ट्रेड की चर्चाओं के बीच काफी अहम माना जा रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/suryakumar-yadav-kkr-lsg-trade-ipl-2027-mumbai-indians-video-tspok-dskc-2687527-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World