पंचकूला स्कूल में बच्ची से मारपीट मामले में एक्शन, दो JBT शिक्षिकाएं सस्पेंड

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पंचकूला के सरकारी स्कूल में बच्ची के साथ मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. शिक्षा विभाग ने इस मामले में एक्शन लेते हुए सेक्टर 20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो JBT शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. 

पंचकूला के सरकारी स्कूल में बच्ची के साथ मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. शिक्षा विभाग ने इस मामले में एक्शन लेते हुए सेक्टर 20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो JBT शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. 

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने KG में पढ़ने वाली बच्ची पर कथित तौर पर हमला कर दिया. आरोप है कि छात्र ने बच्ची को पत्थरों और गमले से बुरी तरह पीटा. हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे पहले अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते PGI चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा. इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दो JBT शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है. 

निलंबित की गई शिक्षिकाओं की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के रूप में हुई है. जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं. निलंबन के दौरान दोनों शिक्षिकाओं का मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय होगा. 

जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर में हुई इस घटना के दौरान आरोपी छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया. इसके बाद उसने गमला उठाकर बच्ची को चोट पहुंचाई. आरोप है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी छात्र नहीं रुका. वह उसे काफी देर तक घसीटता रहा और पत्थरों से हमला करता रहा. घटना की भयावहता के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. और मामले में कार्रवाई की गई. 

यह भी पढ़ें: पंचकूला की मासूम ने मौत को दी मात! मां की गोद में लौटी नन्ही परी, हैवानियत के बाद पहली बार खाई खिचड़ी

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ के पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही बच्ची की हालत में अब सुधार हो रहा है. बच्ची अपने माता-पिता के साथ है. उसके माता-पिता ने उसका वीडियो जारी करते हुए देश भर के लोगों का आभार भी जताया है.   

Original Source
https://www.aajtak.in/india/haryana/story/panchkula-school-child-assault-teachers-suspended-child-condition-ntc-acwi-dskc-2685413-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World