Jensen Huang Networth: एक गलती पड़ी भारी... जेन्सेन हुआंग ने छोड़ी NVIDIA, जानें नेटवर्थ

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में लंबे समय से अपना दबादबा बनाए जेन्सेन हुआंग को उनकी एक गलती भारी पड़ गई. कथित तौर पर ऐसी महिला से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उनके लिए गले की फांस बन गई, जिसपर चीन के लिए जासूसी करने का शक है. इसके बाद उनकी लीडरशिप भी जांच के घेरे में आ गई और आखिरका...

दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में लंबे समय से अपना दबादबा बनाए जेन्सेन हुआंग को उनकी एक गलती भारी पड़ गई. कथित तौर पर ऐसी महिला से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उनके लिए गले की फांस बन गई, जिसपर चीन के लिए जासूसी करने का शक है. इसके बाद उनकी लीडरशिप भी जांच के घेरे में आ गई और आखिरकार गुरुवार को उन्हें NVIDIA CEO के पद से इस्तीफा तक देना पड़ा. 

Jensen Huang की नेटवर्थ पर नजर डालें, तो वे लगातार दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में बने हुए थे, लेकिन इस अफेयर का खुलासा होने के बाद उनकी कंपनी के शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते उनकी संपत्ति भी फिसली. लेकिन फिलहाल वे दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान हैं. 

इतनी है हुआंग की नेटवर्थ  फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग World's Top Billioniares की लिस्ट में 11वें पायदान पर काबिज हैं और बीते कुछ दिनों में आई गिरावट के बावजूद उनकी नेटवर्थ 151 अरब डॉलर है. जेन्सेन हुआंग ने 1993 में ग्राफिक्स-चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia की को-फाउंडिंग की और तब से इसके CEO और प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहे थे. उनके पास Nvidia की 3.5% से ज्यादा हिस्सेदारी है, जिसे उन्होंने 1999 में पब्लिक किया था.

NVIDIA से हुआंग की छुट्टी बता दें कि नवंबर 2026 में एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग के खिलाफ एक इंडिपेंडेंट जांच शुरू की, जिसमें उन्होंने एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव के साथ अफेयर होने की बात कबूल की,  जिसे US इंटेलिजेंस ने चीनी जासूस बताया था. इस जांच के बीच गुरुवार को उन्होंने एनवीडिया में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की मौजूदा CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है, जो साल 2013 से एनवीडिया से जुड़ी हुई हैं. जबकि कंपनी का बोर्ड ने अब स्थायी NVIDIA CEO की तलाश शुरू कर दी है.

हुआंग का इस्तीफा होते ही शेयर क्रैश एनवीडिया (Nvidia) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेनसन हुआंग के अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का सीधा असर उनकी कंपनी के शेयर पर देखने को मिला. इस्तीफे की खबर आते ही एनवीडिया का शेयर क्रैश (NVIDIA Share Crash) हो गया है. अमेरिकी शेयर बाजार में एनवीडिया के शेयर खुलते ही 12 फीसदी तक टूट गए है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं एनवीड‍िया के अरबपति CEO जेन्सन हुआंग की पत्नी लोरी? कभी पति से ज्यादा थी कमाई

प्री-ओपन मार्केट में गुरुवार को NVIDIA Corp के शेयर 13 फीसदी तक टूट गए थे, हालांकि कुछ देर के बाद शेयरों में रिकवरी भी आई, लेकिन फिर भी खबर लिखे जाने तक ये शेयर करीब 7 फीसदी टूटकर 161 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. 

गौरतलब है कि एनवीडिया का शेयर पिछले एक महीने में 30 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है. इस्तीफे की खबर से एनवीडिया का मार्केट कैप भी घटकर 3.59 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया. 

Original Source
https://www.aajtak.in/business/news/story/jensen-huang-networth-world-top-billionaire-list-after-resigns-as-ceo-nvidia-share-crash-tutc-dskc-2694800-2026-11-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business