Jio का ₹197 वाला प्लान, 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अगर आप भी सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज करते हैं, लेकिन आपको जबरदस्ती डेटा वाला प्लान लेना पड़ता है, तो Jio आपके लिए एक नया प्लान लेकर आया है.

अगर आप भी सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज करते हैं, लेकिन आपको जबरदस्ती डेटा वाला प्लान लेना पड़ता है, तो Jio आपके लिए एक नया प्लान लेकर आया है.

Jio ने ₹197 वाला नया Voice Only प्लान लॉन्च किया है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस प्लान में क्या खास मिलता है और यह बाकी प्लान से कितना अलग है.

₹197 वाले प्लान में आपको किसी भी तरह का मोबाइल डेटा नहीं मिलता है. इसी वजह से इसे Voice Only प्लान कहा जा रहा है.

Jio के ₹197 वाले प्लान में आपको लोगों से बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिलता है. इतनी कम कीमत में आप बिना किसी टेंशन के नॉनस्टॉप बात कर सकते हैं.

₹197 वाले Jio प्लान में लोगों से बात करने के साथ मैसेज भेजने के लिए 300 SMS का टोटल कोटा मिलता है. इसकी जानकारी Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है.

Jio के ₹197 वाले प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो इसमें आपको पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यानी हर महीने एक बार रिचार्ज करके आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं. 

₹197 वाले Jio प्लान में किसी तरह का कोई एक्स्ट्रा OTT सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जाता है, क्योंकि यह एक बेसिक Voice Only प्लान है.

Jio का यह प्लान उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो कम कीमत में सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज करवाना चाहते हैं और उन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/technology/jio-197-voice-only-recharge-plan-unlimited-calling-prym-287218-04-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World