Kal Ka Rashifal 14 November 2026: वृषभ राशि वाले व्यापार में जल्दबाजी न करें, घाटा होने की संभावना, जानें 12 राशियों का हाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मेष राशि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सफलता लेकर आ सकता है. भाग्य का साथ मिलने से जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे. धार्मिक और मनोरंजक यात्राओं के योग बन रहे हैं. किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. पेशेवर गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी. मित्रों क...

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सफलता लेकर आ सकता है. भाग्य का साथ मिलने से जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे. धार्मिक और मनोरंजक यात्राओं के योग बन रहे हैं. किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. पेशेवर गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. शिक्षा और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. अपनी योजनाओं को अमल में लाने का अच्छा समय है.

- शुभ अंक: 5, 8 और 9 - शुभ रंग: गहरा भूरा - उपाय: महाबली हनुमानजी के दर्शन करें. तेल और तिलहन का दान करें. शनिदेव का स्मरण करें और तीर्थ यात्रा का प्रयास करें.

वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों को आज विनम्रता और विवेक से काम लेना होगा. परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. व्यापार में जल्दबाजी न करें और किसी भी समझौते से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें. घाटा हो सकता है. परिस्थितियां थोड़ी मिली-जुली रह सकती हैं. लालच और प्रलोभन में आने से बचें. काम का अतिरिक्त बोझ लेने से बचना बेहतर होगा. स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें. अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें.

- शुभ अंक: 5, 6 और 8 - शुभ रंग: सिल्वर - उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें.

मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. साझेदारी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और नेतृत्व क्षमता को मजबूती मिलेगी. निजी रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा. करीबियों के साथ भावनात्मक बातचीत हो सकती है. जीवनशैली को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे. हालांकि, किसी भी मामले में जिद करने से बचना होगा.

- शुभ अंक: 5 और 8 - शुभ रंग: आसमानी - उपाय: हनुमानजी की पूजा और दर्शन करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान करें और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं.

कर्क राशि कर्क राशि के जातकों को आज कामकाज में जिम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखना होगा. महत्वपूर्ण अनुबंधों में जल्दबाजी दिखाने से बचें. व्यावसायिक गतिविधियों में पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ें. मेहनत के दम पर बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. लेनदेन में सतर्कता रखें और निवेश से जुड़े फैसलों पर नियंत्रण बनाए रखें. बजट के अनुसार खर्च करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. किसी भी परिस्थिति में धैर्य और क्षमाभाव बनाए रखें.

- शुभ अंक: 2, 5 और 8 - शुभ रंग: मूनस्टोन - उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान करें और कामकाज में लापरवाही न बरतें.

सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में अच्छा रह सकता है. मित्रों और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्य-व्यापार में उत्साह बना रहेगा. घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. आर्थिक लाभ में वृद्धि के संकेत हैं. कला और कौशल से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी. प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है. व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बेहतर बना रहेगा.

- शुभ अंक: 1 और 5 - शुभ रंग: बैंगनी - आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें और दूसरों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार रखें.

कन्या राशि कन्या राशि के जातकों को आज कामकाज और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा. शासन और प्रशासन से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है. पेशेवर जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे. घर-परिवार के लोगों के साथ नजदीकी बढ़ाने का अवसर मिलेगा. भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी न करें. किसी भी निर्णय से पहले तथ्यों को समझें. बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी रहेगा. बातचीत में विनम्रता और विवेक बनाए रखें.

- शुभ अंक: 2, 5 और 8 - शुभ रंग: समुद्री - उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें.

तुला राशि तुला राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति के नए अवसर लेकर आ सकता है. करियर और कारोबार में तेजी बनी रहेगी. आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करेंगे. सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं. आपकी साख और प्रभाव में वृद्धि होने के संकेत हैं. भाई-बहनों और करीबियों के साथ संबंध मजबूत होंगे. व्यावसायिक मामलों में धैर्य के साथ आगे बढ़ें. आलस्य को दूर रखकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें.

- शुभ अंक: 5, 6 और 8 - शुभ रंग: स्फटिक के समान - उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान करें और लोगों के साथ संवाद बनाए रखें.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी और अपनों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. घर में सुख-सुविधाओं और सकारात्मकता का माहौल रहेगा. किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. अतिथियों का आगमन संभव है. सामाजिक और पारिवारिक मामलों में सभी का सहयोग मिलेगा. अपने वादों को पूरा करने की कोशिश करें.

- शुभ अंक: 5, 8 और 9 - शुभ रंग: रस्ट कलर - उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें और अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का प्रयास करें.

धनु राशि धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से अच्छा रह सकता है. लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी और अपनी कला व कौशल को निखारने का मौका मिलेगा. आर्थिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है. साझेदारी के काम आगे बढ़ेंगे और करीबियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा. अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और नई योजनाओं पर काम करें.

- शुभ अंक: 3, 8 और 9 - शुभ रंग: पीला - उपाय: हनुमानजी की पूजा और दर्शन करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.

मकर राशि मकर राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी. छोटी-सी वित्तीय चूक भी परेशानी बढ़ा सकती है. कारोबार के विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर काम करेंगे, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है. ठगी और किसी के बहकावे में आने से बचें. खर्चों पर नियंत्रण रखें और जरूरी दस्तावेजों की लिखापढ़ी पूरी रखें. रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास करने होंगे.

- शुभ अंक: 5, 8 और 9 - शुभ रंग: गहरा नीला - उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें. शनिदेव का स्मरण करें. काली वस्तुओं का दान करें और जरूरतमंदों का सहयोग करें.

कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा. कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे और कार्य विस्तार की योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है. आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं. परिवार में सुखद माहौल रहेगा. अपने लक्ष्यों पर ध्यान बनाए रखें और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का प्रयास करें.

- शुभ अंक: 5 और 8 - शुभ रंग: नीलम के समान - उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. शनिदेव का स्मरण करें और काली वस्तुओं का दान करें.

मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है. प्रशासन और शासन से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिल सकता है. करियर और कारोबार में संतुलन बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे. पैतृक मामलों में सफलता मिल सकती है. अनुभव का लाभ उठाकर महत्वपूर्ण फैसले लेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आर्थिक मामलों में भी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने के संकेत हैं.

- शुभ अंक: 3, 8 और 9 - शुभ रंग: पेल कलर - उपाय: हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें और दूसरों का सहयोग करें.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/kal-ka-rashifal-14-november-2026-horoscope-for-tomorrow-mesh-se-meen-all-zodiac-signs-prediction-tvisu-dskc-2695491-2026-11-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World