Kal Ka Rashifal 30 September 2026: 4 राशियों को कल के दिन मिलेगा बड़ा सरप्राइज! जानें बाकी राशियों का हाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मेष राशि: रचनात्मक विषयों में बने रहेंगे बेहतर, अपनों को देंगे सरप्राइज मेष राशि के जातक रचनात्मक विषयों में बेहतर रहेंगे और काम में तेजी का प्रयास रखेंगे. अप्रत्याशित मामले आपके पक्ष में रहेंगे और आप घरवालों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे.

अपनों को सरप्राइज देंगे और योजना के अनुरूप कार्यगति रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, व्यवहार विनम्र रहेगा और सलाह से निर्णय लेंगे. पारिवारिक वातावरण शुभ रहेगा तथा अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

वृष राशि: वक्त की चाल में आएगा सुधार, लेनदेन में दबाव से बचें वृष राशि के जातकों के लिए वक्त की चाल तेजी से सुधार लाएगी. आर्थिक मामलों में सजगता बढ़ाएंगे और व्यावसायिक निर्णयों में स्पष्टता आएगी.

अधिकारियों व जिम्मेदारों की सलाह मानेंगे. कामकाजी चर्चाओं में समय दें और पेशेवर संतुलन बनाए रखें. दूर-देश के प्रयासों में गति आएगी, हालांकि लेनदेन में किसी दबाव में न आएं और महत्वपूर्ण वार्ता में सहजता बढ़ाएं.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

मिथुन राशि: महत्वपूर्ण कामों को समय पर निपटाएं, बढ़ेगी पद और प्रतिष्ठा मिथुन राशि के जातक महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में ही निपटाने पर जोर दें, वरना काम लंबित हो सकते हैं. वित्तीय मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा.

पेशेवरों का भरोसा जीतेंगे और सभी क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा अनुबंधों में सहजता बनी रहेगी. मित्र आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

कर्क राशि: सफलता का प्रतिशत रहेगा बेहतर, अधिकारियों का मिलेगा पूरा सहयोग कर्क राशि के जातकों के लिए सफलता का प्रतिशत काफी बेहतर बना रहेगा. अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और वरिष्ठों का सानिध्य बना रहेगा.

प्रबंधन एवं व्यवस्था पर जोर देंगे. लेनदेन में सहजता बनी रहेगी और पैतृक मामले गति पकड़ेंगे. पद का लाभ उठाएंगे और प्रबंधकीय प्रयासों में निरंतर गति आएगी.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

सिंह राशि: योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, व्यापार में रहेगा सकारात्मक माहौल सिंह राशि के जातक अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को गति देंगे. कार्य-व्यापार में अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और कई वाणिज्यिक मामले साधेंगे.

नेतृत्व क्षमता बढ़त पर रहेगी और कारोबार में सकारात्मकता बनी रहेगी. नीति-नियमों से आगे बढ़ेंगे. काम अपेक्षा से अच्छा रहेगा. जनकल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

कन्या राशि: वाणी और व्यवहार में रखें संतुलन, जल्दबाजी से बचें कन्या राशि के जातकों के लिए समय सुधार पर बना रहेगा. विविध मामलों में धैर्य से आगे बढ़ते रहें. भावनात्मक बातचीत में सावधानी बनाए रखें.

व्यक्तिगत भेंटवार्ता में उतावली न दिखाएं. वाणी और व्यवहार में संयम रखें. उद्योग-व्यापार में निरंतरता बढ़ाएंगे और मित्रों व परिजनों का साथ बना रहेगा.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

तुला राशि: महत्वपूर्ण फैसले दोपहर तक लें, साझा प्रयासों से मिलेगा लाभ तुला राशि के जातक महत्वपूर्ण फैसले दोपहर तक लेने पर जोर दें. जरूरी चर्चाओं को प्राथमिकता में रखें और उद्योग-व्यवसाय के मामले लंबित रखने से बचें.

साझा पक्ष सहज बना रहेगा और टीम भावना बढ़ेगी. सहकार व सहयोग से अपनी जगह बनाएंगे. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे और सहकर्मियों में विश्वास बना रहेगा.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

वृश्चिक राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल, लेनदेन में लाएं स्पष्टता वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत बढ़ेंगे. करियर में सक्रियता बढ़ेगी और समय पर कार्य पूरे होंगे.

अतिउत्साह से बचें और जोखिम वाले कार्य न करें. आर्थिक लेनदेन में जल्दबाजी न दिखाएं. विरोधियों की सक्रियता रह सकती है, इसलिए कार्यक्षमता और प्रबंधन को संवारें.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

धनु राशि: मित्रों का बना रहेगा सहयोग, सुखद पल करेंगे साझा धनु राशि के जातकों को मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यों में ढिलाई न बरतें और महत्वपूर्ण मामलों में निरंतरता रखें.

सबके साथ तालमेल बेहतर रहेगा. संपर्क का दायरा बढ़ेगा और ध्यान-योग अपनाकर जीवनशैली सुधारेंगे. मित्रों के साथ सुखद पल साझा करेंगे और भ्रमण-मनोरंजन के अवसर बनेंगे.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

मकर राशि: दूर होंगे आपसी मतभेद, घर-परिवार में बढ़ेगा आदर-सम्मान मकर राशि के जातकों के अपनों से चल रहे मतभेदों में कमी आएगी. परिवार में सबको साथ लेकर चलने का प्रयास रहेगा.

मित्रों से जानकारी साझा करेंगे और प्रबंधन के कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे. बड़ों का आदर-सम्मान बढ़ाएंगे. घर में अतिथि के आने से प्रसन्नता होगी और व्यक्तिगत मामलों में प्रदर्शन बेहतर रहेगा.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

कुंभ राशि: सुगम बनेगी सफलता की राह, सामाजिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि कुंभ राशि के जातक कार्य लंबित रखने से बचें और विभिन्न मामलों में फोकस बढ़ाएं. सामाजिक प्रयासों में रुचि बनी रहेगी.

साहस, पराक्रम और संपर्क से सफलता की राह सुगम बनेगी. वाणिज्यिक विषयों में तेजी रहेगी और बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. संवाद में सफलता मिलेगी तथा पद और प्रभाव में वृद्धि होगी.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

मीन राशि: घर-परिवार में बनेगी उत्सव की भूमिका, लाभ में होगी वृद्धि मीन राशि के जातकों के घर के लोगों से संबंध काफी मधुर बने रहेंगे. आपसी सहयोग और सहकार का भाव रहेगा. रहन-सहन आकर्षक रहेगा और प्रतिभा प्रदर्शन पर जोर रहेगा.

सुखद सूचनाओं की प्राप्ति होगी और लाभ में वृद्धि बनी रहेगी. घर में उत्सव की भूमिका बनेगी. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे और संसाधन बढ़ेंगे.

कल का उपाय (kal ke upay): भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/kal-ka-rashifal-30-september-horoscope-for-tomorrow-mesh-se-meen-tak-all-zodiac-signs-prediction-in-hindi-tvisg-dskc-2656370-2026-09-29?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World