अमिताभ बच्चन की अचानक बिगड़ी तबीयत, बीच में रुकी KBC की शूटिंग!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने के चलते उनके रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 18 की शूटिंग में रुकावट आई है. मौसम में बदलाव के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है. नए एपिसोड्स की शूटिंग ना होने के कारण चैनल फिलहाल पुराने एपिसोड्स ऑन-एयर कर रहा है. 

अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने के चलते उनके रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 18 की शूटिंग में रुकावट आई है. मौसम में बदलाव के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है. नए एपिसोड्स की शूटिंग ना होने के कारण चैनल फिलहाल पुराने एपिसोड्स ऑन-एयर कर रहा है. 

सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने करीब दो हफ्ते पहले रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और नितेश तिवारी के साथ रामायण वाला एपिसोड शूट किया था. इसके बाद से ही उन्होंने कुछ दिनों का ब्रेक लिया हुआ है. बताया जा रहा है कि वो दिवाली के बाद अगले हफ्ते फिर से शूटिंग शुरू करेंगे. शो के नए एपिसोड 16 नवंबर से प्रसारित होने वाले हैं.

इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में एक सूत्र ने बताया- परेशान होने जैसी कोई बात नहीं है. ऐसा हो सकता है कि उन्हें मौसम बदलने की वजह से हल्का बुखार या फ्लू हुआ हो. उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए टीम ने उन्हें आराम करने और ठीक होने के लिए कुछ समय देने का फैसला किया. बिग बी अब ठीक हैं और उम्मीद है कि अगले वीकेंड तक शूटिंग पर वापस लौट आएंगे. शो के एपिसोड 16 नवंबर से पहले की तरह ही प्रसारित होंगे. 

गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई के मेयर को ईमेल के जरिए अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की धमकी मिली थी. टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि आरोपियों ने अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' की रेकी की थी.

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अमिताभ बच्चन के शूटिंग से ब्रेक लेने का सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन रविवार को जब बिग बी अपने घर के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे, तो वह कांच की एक दीवार के पीछे खड़े होकर उनका अभिवादन करते नजर आए. बताया जा रहा है कि यह कांच बुलेटप्रूफ था. इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके पास खड़े होकर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते दिखे. वहीं, अमिताभ अपने फैंस का अभिवादन कर रहे थे.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/amitabh-bachchan-unwell-kaun-banega-crorepati-shoot-halted-tmovj-rpti-2690806-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World