KIA SELTOS ने किया कमाल... क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
किआ सेल्टॉस ने 2026 यूरो एनकैप में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. कार की पोस्ट-क्रैश सेफ्टी 90 परसेंट और ऑक्यूपेंट प्रोटक्शन 84 परसेंट है. 

किआ सेल्टॉस ने 2026 यूरो एनकैप में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. कार की पोस्ट-क्रैश सेफ्टी 90 परसेंट और ऑक्यूपेंट प्रोटक्शन 84 परसेंट है. 

यूरो एनकैप ने सेल्टॉस का 1.6 लीटर इंजन वाला 6 स्पीड डीसीटी वर्जन इस्तेमाल किया था, जिसका वजन 1490 किलोग्राम है. 

लेटेस्ट सेफ्टी टेस्ट में सेफ ड्राइविंग, क्रैस अवॉइडेंस, क्रैश प्रोटेक्शन और पोस्ट क्रैश सेफ्टी सभी पहलुओं से कार को टेस्ट किया जाता है.

यूरोप में आने वाली सेल्टॉस में बहुत से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इम्पैक्ट के बाद ये एसयूवी ऑटोमेटिक ब्रेक लगा सकती है, जिससे दूसरे टक्कर की संभावना कम हो जाती है. 

इसमें इमरजेंसी कॉल फीचर भी मिलता है. ये फीचर एक्सीडेंट और ऑक्यूपेंट्स दोनों की जानकारी बचावकर्मी को भेज सकता है. 

कार को बचाव से जुड़े डॉक्यूमेंटेशन, हजार्ड वार्निंग एक्टिव करने और एक्सीडेंट के बाद लोगों को बाहर निकालने के मामले में पूरे पॉइंट्स मिले हैं. 

यूरोप में आने वाली किआ सेल्टॉस में 1.6 लीटर का हाइब्रिड पावरट्रेन और 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. 

ये कार 4x4 और 4x2 ड्राइवट्रेन में आती है. सभी वेरिएंट्स को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. ये कार 4,430 एमएम लंबी और 1,830 एमएम चौड़ी है. 

भारत में आने वाली किआ सेल्टॉस को भारत एनकैप में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है. भारत में बनी इस एसयूवी को एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट्स में 5-स्टार रेटिंग मिली है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/kia-seltos-5-star-euro-ncap-crash-test-safety-rating-details-auam-287616-19-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World