King Song Tu Mil Jaaye Review: शाहरुख-दीपिका की केमिस्ट्री में नयापन नहीं, अरिजीत-एड शीरन का चार्म पड़ा फीका
2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 61 साल के हो गए हैं. फैंस के लिए ये दिन किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं है. शाहरुख ने फैंस को खास ट्रीट दी है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का पहला गाना रिलीज हो चुका है. शाहरुख और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया सॉन्ग 'तू मिल जाए' रिलीज हुआ है.
शाहरुख-दीपिका का रोमांस रोमांटिक गाने में शाहरुख खान बस रोमांस ही नहीं कर रहे हैं. वो धमाकेदार एक्शन भी कर रहे हैं. पूरे गाने में किंग खान का स्वैग दिखता है. दीपिका संग उनकी केमिस्ट्री हमेशा की तरह स्टनिंग लगी है. एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार दिखा है. वहीं किंग खान ने गाने में एक्शन, रोमांस करने के अलावा अपनी कमाल की फिटनेस भी दिखाई है. उन्होंने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट किए हैं.
शाहरुख खान का लुक देखकर कोई नहीं कहेगा कि वो 61 साल के हुए हैं. ऐसा लगता है मानो शाहरुख खान रिवर्स ऐज हो रहे हैं. गाने को टीज करते हुए लिखा है- ये दौर इश्क का नसीब वालों को मिलता है.. जहां बारुद की खुशबू में गुलाब खिलता है. इस ट्रैक को अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची ने गाया है. म्यूजिक कंपोज किया है सचिन-जिगर ने.
गाने में नयापन नहीं! एक तरफ, गाने को लेकर किंग खान फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं कुछ लोगों की शिकायतें भी सुनने को मिल रही हैं. सच बताएं तो ये सॉन्ग देखकर शाहरुख की मूवी 'पठान' और 'जवान' की याद आ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये सॉन्ग देखकर 'झूमे जो पठान' और 'बेशर्म रंग' जहन में आता है. दोनों ही गानों में शाहरुख-दीपिका थे. ऐसा लगता है बस गाना बदल दिया है. बाकी उनके लुक और केमिस्ट्री वही पुरानी नजर आती है. बेशर्म रंग में दीपिका के भगवा ड्रेस पहनने पर हंगामा मचा था. अब इसे इत्तेफाक कहें या प्लानिंग के साथ दिया गया ट्विस्ट.. दीपिका इस बार भी भगवा ड्रेस में दिखी हैं.
After besharam rang, SRK again hurting my sentiments with #TuMilJaaye. #HappyBirthdaySRK #King https://t.co/rbdLqP8kOI
दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री में भी वही पुराना अंदाज दिखा. एक यूजर ने कहा- गाना भी खास नहीं, केमिस्ट्री भी लाजवाब नहीं. ऐसा लगता है पठान का ही कोई ट्रैक फिर से देख रहे हैं. किसी ने कहा- ये पठान 2 का गाना लगता है. दूसरे यूजर ने इसे 'पठान' और 'जवान' का मिक्स बताया.
फिल्म 'किंग' का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. सबसे मजेदार बात ये है कि इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी छठी बार बनी है. इससे पहले दोनों 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पठान' और 'जवान' में साथ काम कर चुके हैं. किंग में सुहाना खान, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिका में हैं. मूवी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
