LDF को 18, UDF को 19 सीटें... केरलम स्थानीय निकाय उपचुनाव के आए नतीजे

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
केरलम में 38 स्थानीय निकाय वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इन चुनावों में UDF ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि LDF के खाते में 18 सीटें आईं. NDA ने एक सीट पर जीत हासिल की है.

केरलम में 38 स्थानीय निकाय वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इन चुनावों में UDF ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि LDF के खाते में 18 सीटें आईं. NDA ने एक सीट पर जीत हासिल की है.

इन उपचुनावों से पहले इन 38 सीटों का समीकरण अलग था. पिछली स्थिति में UDF के पास 22 सीटें थीं, जबकि LDF के पास 15 और NDA के पास एक सीट थी. उपचुनाव के बाद LDF ने तीन सीटें हासिल की हैं, जबकि UDF को तीन सीटों का नुकसान हुआ है. NDA ने अपनी एक सीट बरकरार रखी है.

यह भी पढ़ें: 'प्रियंका कैसे जीतीं, केरल-हिमाचल में आपकी सरकार कैसे...', EC की सेलेक्टिव आलोचना पर चिराग ने कांग्रेस को घेरा

NDA के लिए जीती गई एकमात्र सीट Twenty Twenty ने जीती है, जो NDA की गठबंधन सहयोगी है. ये उपचुनाव कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के राज्य में सत्ता में आने के बाद हुए पहले स्थानीय निकाय उपचुनाव हैं.

केरल में 12 जिलों के 38 स्थानीय निकाय वार्डों में हुए उपचुनाव को कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी UDF सरकार के लिए पहला बड़ा चुनावी टेस्ट माना जा रहा है. यह चुनाव विधानसभा चुनाव में मिले बड़े जनादेश के बाद हो रहा है.

इन सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 10 बजे शुरू हुई. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी वार्डों में कुल 58.81 फीसदी मतदान हुआ. कुल 3,09,713 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/keralam-local-body-election-ward-chunav-ldf-vs-udf-bjp-ntc-mnrd-rpti-2656353-2026-09-29?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World