LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 'महाभियोग', खड़गे के घर जुटने लगे INDIA ब्लॉक के दिग्गज
इंडिया ब्लॉक नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' कर रही है. इस कार्यक्रम में विपक्ष की करीब 21 पार्टियां शामिल होंगी. कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगा. इसे संसद की कार्यवाही की तरह आयोजित किया गया.
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस पूरी कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगी. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रस्ताव पेश करेंगे. अलग-अलग पार्टियों के करीब 30 वक्ताओं के इस कार्यक्रम को संबोधित करने की उम्मीद है. राहुल गांधी कार्यक्रम के अंत में अपनी बात रखेंगे.
विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. विपक्ष का यह विरोध मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर है. यह कार्यक्रम पहले शुक्रवार को होना था, लेकिन दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण इसे टाल दिया गया था. अब यह कार्यक्रम 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले एक तरह के 'कर्टन रेजर' के तौर पर भी काम करेगा.
इंडिया ब्लॉक के कार्यक्रम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी के साथ आजतक पर मिलेगी. पल-पल की ताजा खबरों और सभी अहम अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रतीकात्मक सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन पर गंभीर आरोप लगाए. खड़गे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सीधे निर्देश पर चला रहे हैं.
खड़गे ने कहा कि सात महीने पहले विपक्ष के 193 सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए प्रस्ताव दिया था. हालांकि, उनके नोटिस खारिज कर दिए गए और उन पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज लाया गया प्रस्ताव किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्था की गरिमा की रक्षा के लिए है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की मुख्य चुनाव आयुक्त से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. उनका उद्देश्य है कि चुनाव आयोग संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्ष तरीके से काम करे, ताकि आम लोगों का उस पर भरोसा कायम रहे. खड़गे ने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कमजोर वर्गों, महिलाओं और युवाओं के वोटिंग अधिकार दिल्ली में बैठे किसी व्यक्ति द्वारा कंप्यूटर के जरिए चुपचाप न हटाए जा सकें.
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
#WATCH | Delhi | The INDIA bloc is holding a public impeachment program against CEC Gyanesh Kumar at the residence of Congress President Mallikarjun Kharge Former Lok Sabha Speaker Meira Kumar is presiding over the INDIA bloc's public impeachment program (Video Source: AICC) https://t.co/y918b40KZG
मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसमें प्रस्ताव पेश किया है. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही हैं.
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे. इंडिया ब्लॉक की ओर से जल्द ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' कार्यक्रम आयोजित किया जाना है.
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives at the residence of Congress President Mallikarjun Kharge The INDIA bloc to hold a public impeachment program against CEC Gyanesh Kumar shortly https://t.co/MRT5qik1uM
नेता और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे.
दिल्ली में सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' कार्यक्रम को लेकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा कि इसकी शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. इसके बाद इंडिया गठबंधन के नेता और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे.
#WATCH | Delhi | Public impeachment event | Former Speaker of the Lok Sabha and Congress leader Meira Kumar says, "...Kharge-sahab will begin, followed by leaders from the INDIA Alliance and representatives from civil society; additionally, citizens whose names have been removed from the voter list will share their perspectives"
मीरा कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में उन नागरिकों को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा, जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं.

