Mercedes GLC Electric: नौ एयरबैग की सेफ्टी, 711KM रेंज और 10 मिनट में चार्ज! धांसू इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जर्मनी की प्रमुख लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mercedes GLC Electric को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 78.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई ...

जर्मनी की प्रमुख लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mercedes GLC Electric को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 78.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. 

मर्सिडीज बेंज अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लोकली असेंबल करेगा. 400V आर्किटेक्चर पर बेस्ड इस एसयूवी को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में तकरीबन 711 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज (WLTP सर्टिफाइड) देगी. हालांकि रियल वर्ल्ड रेंज में भिन्नता हो सकती है. क्योंकि ड्राइविंग रेंज पर रोड कंडिशन, ड्राइविंग स्टाइल और कार में लोडेड वेट का असर पड़ता है.

लॉन्च से पहले ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को जबरदस्त रिस्पांस मिला है. कंपनी का कहना है कि, इस एसयूवी को अब तक 1,000 से ज्यादा यूनिट की बुकिंग मिल चुकी है. इस हिसाब से मार्च 2027 तक के लिए ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सोल्ड-आउट हो चुकी है. कंपनी इसकी डिलीवरी दिवाली के मौके पर शुरू करने जा रही है. 

मर्सिडीज-बेंज ने नई GLC Electric को अपनी पेट्रोल-डीजल इंजन वाली GLC SUV के मुकाबले ज्यादा बड़ा बनाया है. यह इलेक्ट्रिक SUV लंबाई में 140 मिमी, चौड़ाई में 23 मिमी और ऊंचाई में 12 मिमी ज्यादा है. इसके व्हीलबेस में भी 84 मिमी का इजाफा किया गया है, जिसके बाद यह 2,972 मिमी हो गया है. बड़े व्हीलबेस का फायदा कार के केबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है.यह भी पढें: आ गया 'सन ऑफ गन'! 100 लोग ख़रीद सकेंगे ये रॉयल एनफील्ड बाइक

कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को कुल 6 रंगों में पेश कर रही है. इनमें शीर ब्लू, लैवेंडर सिल्वर, ऑब्सिडियन ब्लैक, ओपलाइट व्हाइट ब्राइट, पैटागोनिया रेड मेटैलिक और अल्पाइन ग्रे सॉलिड शामिल हैं. इनमें आखिरी तीन रंग कंपनी के खास मैनुफैक्टर पेंट ऑप्शन के साथ आते हैं.

इसमें AMG स्टाइलिंग पैकेज बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है. इसकी वजह से कार को ज्यादा स्पोर्टी लुक मिलता है. इसमें 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील और AMG डिजाइन वाले फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं. कार की बॉडी पर ज्यादा कट या उभरे हुए हिस्से देने के बजाय कंपनी ने इसे क्लीन और स्मूद डिजाइन दिया है. इस इलेक्ट्रिक SUV के पिछले हिस्से में ग्लॉस-ब्लैक पैनल दिया गया है, जिसमें टेललैंप और मर्सिडीज का लोगो शामिल है. हेडलाइट और टेललाइट में कंपनी का मशहूर थ्री-स्टार डिजाइन भी देखने को मिलता है.

लेकिन इस कार के डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्रंट ग्रिल है. इसमें 914 अलग-अलग पिक्सल लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं. जब कार पार्क होती है, स्टार्ट होती है या बंद की जाती है, तब ये लाइट्स अलग-अलग पैटर्न बनाती हैं. इस ग्रिल को कंपनी की पुरानी क्लासिक कारों, जैसे Mercedes W114 और W108 से इंस्पायर्ड होकर डिजाइन किया गया है.  

नई GLC Electric का केबिन किसी थिएटर से कम नहीं है. कंपनी ने इसमें 39.1 इंच का भव्य हाइपरस्क्रीन दिया है, जो डैशबोर्ड के एक किनारे से दूसरे किनारे तक फैली हुई है. खास बात यह है कि यह तीन अलग-अलग स्क्रीन का सेटअप नहीं है, बल्कि एक ही बड़ा पैनल है. इसमें अलग-अलग स्क्रीन के बीच कोई बॉर्डर या पार्टिशन नहीं दिया गया है.

इस बड़ी स्क्रीन के चलते केबिन में फिजिकल बटन बहुत कम रह गए हैं. यहां तक कि एयर कंडीशनिंग सिस्टम को भी स्क्रीन से ही कंट्रोल करना पड़ता है. हालांकि, स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स तेज है और इसमें हाई-डेफिनिशन ग्राफिक्स दिए गए हैं. यूजर अपनी पसंद के मुताबिक स्क्रीन का लुक बदल सकता है, जिसके लिए 11 प्रीसेट थीम मिलती हैं.यह भी पढें: NANO की आएगी याद! Hero ला रहा 2 सीटर क्यूट इलेक्ट्रिक कार

कार के इंटीरियर को लग्जरी बनाने के लिए वुड, मेटल और लेदर का इस्तेमाल किया गया है. सेंटर कंसोल पर ब्लैक ओपन-पोर वुड फिनिश मिलती है. AC वेंट्स पर मेटैलिक फिनिश दी गई है. इसमें 15 स्पीकर वाला 3D Burmester साउंड सिस्टम भी मिलता है. AMG लाइन मॉडल होने के कारण इसमें चार स्पोक वाला स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. ग्राहकों को इंटीरियर के लिए ब्लैक, बीच ब्राउन और आइवरी बेज जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं.

इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ दी गई है, जिसमें चमकते सितारों जैसा लाइटिंग इफेक्ट मिलता है. दिलचस्प बात यह है कि इस ग्लास रूफ में पारंपरिक सनशेड नहीं दिया गया है. इसके बजाय ड्राइवर जरूरत के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ग्लास की ट्रांसपैरेंसी यानी पारदर्शिता कम या ज्यादा कर सकता है. इसके अलावा कार में दो वायरलेस फोन चार्जर, एंबिएंट लाइटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड फीचर्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट और इलेक्ट्रिक तरीके से फोल्ड होने वाली पिछली सीटें मिलती हैं.

सेफ्टी के मामले में भी कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है, जो 8 कैमरों और 5 रडार की मदद से काम करता है. इसके अलावा ऑटो पार्किंग असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और 9 एयरबैग भी दिए गए हैं. आगे की सीटों में मसाज और हीटिंग फंक्शन मिलता है. हालांकि, इनमें वेंटिलेशन की सुविधा नहीं दी गई है. सामान रखने के लिए कार में पीछे 570 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसके अलावा बोनट के नीचे 128 लीटर का एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस यानी फ्रंक भी दिया गया है.

GLC Electric में कंपनी ने 94kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया है. कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई हैं, जिनमें एक आगे और दूसरी पीछे के पहियों को पावर देती है. इस सेटअप की मदद से कार में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. दोनों मोटर मिलकर 490hp की पावर और 800Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. लगभग 2.5 टन वजन वाली फैमिली SUV के लिहाज से यह काफी तेज परफॉर्मेंस है.यह भी पढें: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर टूटे लोग, 30 दिन में बिके 60,000 यूनिट

इस कार में टू-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है. इसका पहला गियर तेज एक्सेलरेशन के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि दूसरा गियर बेहतर एफिशिएंसी के लिए काम करता है. यानी कार को तेज रफ्तार देने के साथ-साथ बिजली की खपत को भी बेहतर तरीके से मैनेज करने की कोशिश की गई है.

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए सबसे बड़ा सवाल उसकी ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग टाइम होता है. इस मामले में नई Mercedes-Benz GLC 400 Electric काफी दमदार नजर आती है. कंपनी के मुताबिक, यह SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 711 किलोमीटर की WLTP सर्टिफाइड रेंज देती है. हालांकि, रियल वर्ल्ड रेंज ड्राइविंग स्टाइल, मौसम और ट्रैफिक के मुताबिक अलग हो सकती है.

चार्जिंग के लिए कंपनी इसमें 22kW AC चार्जिंग की सुविधा बतौर स्टैंडर्ड दे रही है. मर्सिडीज बेंज का दावा है कि, 330kW के DC फास्ट चार्जर की मदद से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी को महज 10 मिनट में इतना चार्ज किया जा सकता है कि आपको 300 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी. यानी चाय पीते-पीते आपकी कार एक बार फिर से लांग ड्राइव के लिए चार्ज हो जाएगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/mercedes-glc-electric-suv-launched-711km-range-price-rs-78-5-lakh-auaw-dskc-2688286-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World