Methi Peanut Sabzi Recipe: सर्दियों में मूंगफली डालकर बनाएं आलू-मेथी की सब्जी, रोटी के साथ लगेगी टेस्टी, बेहद आसान है रेसिपी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Methi Peanut Sabzi Recipe: सर्दियों में बाजार में हरी मेथी खूब मिलने लगती है. आमतौर पर लोग मेथी से पराठे, आलू-मेथी या मेथी की दूसरी सब्जियां बनाते हैं. लेकिन अगर आप हर बार एक जैसा स्वाद खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार मेथी-मूंगफली की सब्जी ट्राई कर सकते हैं. इसमें मूंगफली का कुरकुर...

Methi Peanut Sabzi Recipe: सर्दियों में बाजार में हरी मेथी खूब मिलने लगती है. आमतौर पर लोग मेथी से पराठे, आलू-मेथी या मेथी की दूसरी सब्जियां बनाते हैं. लेकिन अगर आप हर बार एक जैसा स्वाद खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार मेथी-मूंगफली की सब्जी ट्राई कर सकते हैं. इसमें मूंगफली का कुरकुरापन, नारियल की हल्की मिठास और मसालों का चटपटा स्वाद मिलता है. इसे आलू के साथ बनाया जाता है, जिससे सब्जी का स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसा जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

सबसे पहले मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह साफ करके धो लें. पानी सूखने के बाद पत्तियों को बारीक काट लें. आलू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काटें और प्याज को भी बारीक काटकर रख लें.

अब मिक्सर में मूंगफली, सूखा नारियल, अदरक, लहसुन, सूखी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच जीरा, साबुत धनिया और सौंफ डालें. इन्हें दरदरा पीस लें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डाल सकते हैं, लेकिन मिश्रण को बहुत पतला न करें.

एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें बचा हुआ एक छोटा चम्मच जीरा और हींग डालें. जीरा चटकने लगे, तो प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब कटे हुए आलू, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आलू को कुछ मिनट तक भूनें.

अब कड़ाही में तैयार किया हुआ मूंगफली और मसालों का मिश्रण डालें. इसे लो फ्लेम पर कुछ मिनट तक भूनें, ताकि मसालों की कच्ची महक दूर हो जाए. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर ढक दें और आलू को नरम होने तक पकाएं.

जब आलू लगभग पक जाएं, तो कटी हुई मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे कुछ मिनट तक पकने दें, जब तक मेथी नरम न हो जाए. आखिर में अमचूर पाउडर डालें और सब्जी को अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/kitchen/story/how-to-make-methi-peanut-coconut-aloo-sabzi-recipe-at-home-in-winter-ghar-par-methi-moongfali-ki-sabzi-kaise-bnaye-tvisx-dskc-2680079-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World