Microsoft ने कहा Sorry, 30 घंटे के बाद भी नहीं हुई फुल रिकवरी, हो रहा करोड़ों का नुकसान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Microsoft की सर्विस अचानक ठप होने की वजह से भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. कुछ देशों में सर्विस शुरू हो चुकी है, जबकि चंद देश ऐसे हैं जहां अभी तक सर्विस पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई है. इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट ने माफी मांगी है. माइक्रोसॉफ्...

Microsoft की सर्विस अचानक ठप होने की वजह से भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. कुछ देशों में सर्विस शुरू हो चुकी है, जबकि चंद देश ऐसे हैं जहां अभी तक सर्विस पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई है. इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट ने माफी मांगी है. माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के चलते आउटलुक और टीम्स जैसी सर्विस ठप हो चुकी थीं. भारतीय समयनुसार यह आउटेज  गुरुवार की रात 12:38 पर शुरु हुई थी.

दुनियाभर में कंपनियां और कई देश की सरकारें कम्युनिकेशन के लिए माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं. आउटलुक की मदद से ईमेल आदि किए जाते हैं और टीम्स आदि की मदद से वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया जाता है. इन दोनों सर्विस के ठप होने की वजह से कई कंपनियों और सरकारी ऑफिस का काम भी ठप हो चुका था. 

बीबीसी ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने के बाद 24 घंटे बाद कई देशों में सर्विस ने दोबारा काम करना शुरू कर दिया है, जो उम्मीद से बेहतर है. लेकिन सर्वर फुली रिकवर कब तक करेगा, उसकी जानकारी नहीं है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के चलते करीब 70 देशों में सर्विस प्रभावित हुई थी, जिसकी वजह से लोगों को बिजनेस ऑपरेशन, सरकारी सर्विस और पर्सनल ईमेल सर्विस काम नहीं कर रही थी. पूरी दुनिया में करीब 43 करोड़ लोगों माइक्रोसॉफ्ट के प्रभावित प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. 

माइक्रोसॉफ्ट ने आउटेज को लेकर बताया है कि नेटवर्क कैपिसिटी अपग्रेड के दौरान एक टेक्निकल परेशानी सामने आई है. इसका संबंध साइबर अटैक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एजेंट्स से नहीं है. 

एक्सपर्ट ने बताया है कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से हमें ये पता चलता है कि टेक्नोलॉजी पर हमारी कितनी निर्भरता है. अगर एक कंपनी के सर्वर में परेशानी आती है तो दुनियाभर के काम प्रभावित होते हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/microsoft-says-deeply-sorry-global-outage-after-almost-24-hours-of-disruption-ttecr-dskc-2695907-2026-11-14?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology