रायगढ़ के महाड MIDC में जोरदार धमाका, 4 KM तक महसूस हुए झटके, 3 लोग घायल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड MIDC (Maharashtra Industrial Development Corporation) में एक कंपनी में जोरदार धमाका हुआ है. धमाके के बाद कंपनी में आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सिनर्जिया केम इंडस्ट्रीज में रिएक्टर की पाइप फटने के बाद यह धमाका ह...

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड MIDC (Maharashtra Industrial Development Corporation) में एक कंपनी में जोरदार धमाका हुआ है. धमाके के बाद कंपनी में आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सिनर्जिया केम इंडस्ट्रीज में रिएक्टर की पाइप फटने के बाद यह धमाका हुआ. धमाके के झटके करीब 4 किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए.

हादसे में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इनमें कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं.

महाड नगर परिषद और MIDC की दमकल टीम आग बुझाने में जुटी है. मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची है. पुलिस प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है. फिलहाल आग पर काबू पाने के साथ राहत और बचाव का काम जारी है.

शुरुआती जानकारी में रिएक्टर की पाइप फटने की बात सामने आ रही है. इसके बाद कंपनी में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. हालांकि, धमाके की सही वजह अभी साफ नहीं है. प्रशासन की टीमें पूरे मामले की जानकारी जुटा रही हैं.

हादसे में घायल हुए 3 लोगों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. उनकी हालत को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है. दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं.   

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/raigad-mahad-midc-company-reactor-blast-injured-ntc-dhrj-rpti-2654874-2026-09-28?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Crime