'इंसाफ चाहिए तो मुआवजा लौटा दें...', अंकिता भंडारी के परिवार से बोले बीजेपी MLA, कांग्रेस का पलटवार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है. बीजेपी विधायक दिलीप रावत का कहना है कि अगर अंकिता भंडारी के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय ही चाहते हैं, तो उन्हें सरकारी मुआवजा ठुकरा देना चाहिए.

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है. बीजेपी विधायक दिलीप रावत का कहना है कि अगर अंकिता भंडारी के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय ही चाहते हैं, तो उन्हें सरकारी मुआवजा ठुकरा देना चाहिए.

मीडिया से बातचीत में विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वो हर उस महिला के साथ खड़े हैं जिसके साथ नाइंसाफी हुई है और न्याय की मांग में अंकिता के परिवार का समर्थन करते हैं. हालांकि, उन्होंने राज्य सरकार की कार्रवाई से असंतुष्ट होने के बावजूद परिवार के सरकारी मदद स्वीकार करने पर सवाल उठाए.

रावत ने कहा, 'जब वो कहते हैं कि उन्हें इंसाफ नहीं मिला है और वो राज्य सरकार की सभी कोशिशों से नाखुश हैं, तो मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं और उनके मकसद का समर्थन करता हूं. मुझे लगता है कि सरकार ने उन्हें कुछ मदद दी है और अगर वो सरकार की कार्रवाई से नाखुश हैं, तो उन्हें ऐसी मदद को इनकार कर देना चाहिए.'

विधायक ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सरकार ने परिवार को कोई सहायता दी है या नहीं. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि सरकार ने कोई मदद दी है, लेकिन अगर वो (अंकिता भंडारी का परिवार) सिर्फ इंसाफ की मांग करते हैं तो उन्हें दी गई सभी मदद को इनकार कर देना चाहिए और सिर्फ इंसाफ की बात करनी चाहिए. हमारी सरकार को भी उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और परिवार को न्याय देने की दिशा में काम करना चाहिए.'

दिलीप रावत की इस टिप्पणी पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पलटवार किया. उन्होंने इसे बीजेपी की 'महिला विरोधी मानसिकता' करार दिया. धस्माना ने मांग की कि बीजेपी ये बताए कि क्या अंकिता के परिवार को दिया गया मुआवजा इस शर्त पर था कि वो मामले में शामिल 'वीआईपी' को बेनकाब करने की मांग नहीं उठाएंगे.

धस्माना ने कहा, 'मुआवजा सरकारी खजाने से दिया गया था, जिसमें जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा शामिल है, न कि बीजेपी की अपनी तिजोरी से. बीजेपी अंकिता भंडारी मामले के असली गुनहगार वीआईपी को बचाने के लिए कई बहानों के तहत बार-बार कोशिश कर रही है. अपराधी बच नहीं पाएगा. एक बार कांग्रेस के सत्ता में लौटने पर अंकिता के खिलाफ अपराध के पीछे के असली दोषी को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.'

बता दें कि ऋषिकेश के पास वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अदालत रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/uttarakhand/story/ankita-bhandari-murder-bjp-mla-dilip-rawat-compensation-congress-ntc-drmt-dskc-2695036-2026-11-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World