MLP शीट्स क्या है? फाइबर और प्लाईवुड से ज्यादा डिमांड में क्यों है

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
इन दिनों घर बनाने में, इंटीरियर डेकोरेशन में, फर्नीचर के लिए लोग पारंपरिक लकड़ी के विकल्पों जैसे कि साधारण फाइबरबोर्ड और प्लाईवुड के बदले MLP शीट्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. खासकर कंस्ट्रक्शन और फर्नीचर बनाने में इनकी डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर...

इन दिनों घर बनाने में, इंटीरियर डेकोरेशन में, फर्नीचर के लिए लोग पारंपरिक लकड़ी के विकल्पों जैसे कि साधारण फाइबरबोर्ड और प्लाईवुड के बदले MLP शीट्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. खासकर कंस्ट्रक्शन और फर्नीचर बनाने में इनकी डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर ये एमएलपी शीट्स है क्या, क्यों इसकी डिमांड तेसी से बढ़ी है और इसका इस्तेमाल कहां-कहां होता है?

MLP शीट्स, रिसाइकल किए गए प्लास्टिक कचरे से बनी मल्टी-लेयर प्लास्टिक शीट्स या बोर्ड होती है. यह  प्लास्टिक कचरे जैसे चिप्स के पैकेट, नमकीन के रैपर्स और पैकेजिंग फॉयल को अत्यधिक तापमान और दबाव पर कंप्रेस करके बनाई जाती है. एमएलपी शीट इको-फ्रेंडली और टिकाऊ होती हैं.

फाइबर और प्लाईबोर्ड से ज्यादा डिमांड क्यों है? इंटीरियर डिजाइनिंग, कंस्ट्रक्शन और आउटडोर फर्नीचर इन शीट्स का ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है. इसकी कई वजहें हैं. एमएलपी शीट्स 100% वाटरप्रूफ और मॉइस्चर प्रूफ होता है. जबकि प्लाईबोर्ड या फाइबरबोर्ड  पानी या नमी के संपर्क में आने पर फूल जाते हैं और सड़ने लगते हैं या उनकी परतें अलग होने लगती हैं. इसके उल्ट MLP शीट्स पूरी तरह से प्लास्टिक से बनी होने के कारण पानी से बिलकुल प्रभावित नहीं होती हैं.

जहां लकड़ी के बोर्ड्स में दीमक लगने का खतरा हमेशा बना रहता है. MLP शीट्स में किसी भी प्रकार का प्राकृतिक रेशा नहीं होता है. इसलिए ये दीमक से पूरी तरह सुरक्षित होता है. वहीं फाइबर बोर्ड लकड़ी के बुरादे से बनता है. इस वजह से इसमें भी दीमक लगने जैसी समस्या शुरू हो जाती है. 

कंस्ट्रक्शन साइट्स पर शटरिंग के काम में साधारण प्लाईवुड बोर्ड कुछ ही बार इस्तेमाल किए जा सकते हैं. जबकि,  MLP शीट्स को साधारण बोर्ड्स की तुलना में कई गुना ज्यादा बार री-यूज किया जा सकता है, जिससे प्रोजेक्ट की लागत बहुत कम हो जाती है.

एमएलपी शीट्स काफी मजबूत और डेंस होती हैं. ये 250 किलोग्राम से लेकर 5000 किलोग्राम तक का भार उठाने में सक्षम हैं, जो इन्हें भारी कामों के लिए भी उपयुक्त बनाता है. यह मटेरियल समय के साथ सड़ता या खराब नहीं होता है. इसलिए एमएलपी शीट पारंपरिक लकड़ी या प्लाईवुड की तुलना में 4 गुना अधिक समय तक चलती हैं.

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ईको फ्रेंडली है.  आज की तारीख में लोग पर्यावरण को लेकर काफी जागरूक हैं.  MLP यानी मल्टीलेयर प्लास्टिक कचरा, जिसे रीसायकल करना बहुत मुश्किल होता था और जो लैंडफिल में पड़ा रहता था. उसे अब यूजफुल बोर्ड में बदल दिया जा रहा है. 

एमएलपी शीट्स से बने फर्नीचर या कैबिनेट जीरो मेंटेनेंस वाले होते हैं. इन शीट्स से बने फर्नीचर, विशेष रूप से गार्डन बेंच या आउटडोर फर्नीचर को पेंट करने या समय-समय पर पॉलिश करने की जरूरत नहीं होती है. 

इसका इस्तेमाल कई तरह के काम में किया जाता है. यह घरों में छोटे- मोटे पार्टिशन वॉल के लिए इस्तेमाल हो सकता है. फॉल्स सीलिंग में पैनल के तौर पर इस्तेमाल होता है. किचन और बाथरूम में कैबिनेट बनाए जातें हैं, रसोई और वॉशरूम जैसे नमी वाले हिस्से में इसे वॉल पैनल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: फाइबर ग्लास क्या है? मार्बल और टाइल्स से ज्यादा ट्रेंड में क्यों है

सीलन वाली दीवारों से सटे वार्डरोब बनाने के लिए एमएलपी शीट्स का इस्तेमाल होता है.  ताकि कपड़े सुरक्षित रहें. टेम्प्ररी दीवारों या पार्टिशन वॉल के लिए भी एमएलपी शीट्स इस्तेमाल किया जाता है. कंस्ट्रक्शन में शटरिंग और बैरिकेड में भी यह इस्तेमाल होता है. इससे मेज, कुर्सी और बेंच जैसे फर्नीचर बनाए जाते हैं. 

इस तरह यह हर मामले में प्लाईवुड और फाइबर बोर्ड की तुलना में किफायती, टिकाऊ और मजबूत है. इसके रखरखाव पर जीरो खर्चा होता है. दीमक और पानी से यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है और सस्ता भी होता है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/information/story/mlp-sheets-what-are-they-benefits-uses-plywood-alternative-tstsd-dskc-2687038-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World