Multibagger Stock: 9 महीने में 1050% रिटर्न, एक्सपर्ट बोले- खरीद लें... अभी नहीं रुकेगा ये शेयर
शेयर बाजार में कब कौन सा शेयर अपने निवेशकों पर पैसों की बारिश करते हुए उसे मालामाल कर दे, कहा नहीं जा सकता. लेकिन ऐसे धांसू स्टॉक्स की लिस्ट लंबी है. इनमें शामिल है स्टरलाइट टेक्नोलॉजी का शेयर, जिसने अपने निवेशकों को महज 9 महीने में मालामाल कर दिया है. एक्सपर्ट की मानें, तो इस शेयर की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं है, बल्कि ये 40 फीसदी उछल सकता है. (Photo: ITG)
9 महीने में 1050% का उछाल Sterlite Technologies का शेयर अपने निवेशकों के लिए बेहद ही कम समय में मल्टीबैगर बन गया है. 9 महीने में इस शेयर में पैसे लगाने वालों को ताबड़तोड़ 1050 फीसदी का रिटर्न मिला है. यानी किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी रकम अब बढ़कर 11.50 लाख रुपये हो गई होगी. (Photo: Pexels)
सोमवार को भी धुआंधार तेजी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को स्टरलाइट टेक के शेयर ने शुरुआत से ही गदर मचाए रखा. इस स्टॉक में बाजार बंद होते-होते 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया और ये 1003.10 रुपये पर बंद हुआ. बता दें ये इस शेयर का 52 वीक का नया हाई लेवल भी है. शेयर में तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप उछलकर अब 51,440 करोड़ रुपये हो गया है. (Photo: Pixabay)
छह महीने में पांच गुना किया पैसा Sterlite Tech Share में बाजार की उथल-पुथल का भी ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बीते छह महीने में स्टॉक ने अपने निवेशकों को 433% का जोरदार रिटर्न दिया है. यानी उनकी निवेश की गई रकम 5 गुना से ज्यादा हो गई. पिछले सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में ही ये स्टॉक 23 फीसदी चढ़ चुका है. (Photo: ITG)
40% उछाल का अनुमान जहां एक ओर ये स्टरलाइट टेक शेयर कम समय में निवेशकों के लिए Multibagger Stock बन गया है, तो वहीं एक्सपर्ट को भरोसा है कि ये अभी रुकने वाला नहीं है और इसमें तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म निर्मल बैंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने मल्टीबैगर स्टॉक STL Share पर कवरेज शुरू कर दिया है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि इस शेयर में 40% और उछाल आने की संभावना है. (Photo: Pexels)
एक्सपर्ट ने कहा- खरीद डालो! Sterlite Tech ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर केबल और कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है, जिससे ग्लास से लेकर डेटा सेंटर तक की पूरी श्रृंखला में इसकी मौजूदगी साबित होती है. निर्मल बैंग के मुताबिक, अपेक्षित वृद्धि मजबूत मांग, आय में सुधार और उच्च मार्जिन वाले कनेक्टिविटी उत्पादों की बढ़ती हिस्सेदारी से समर्थित है. कंपनी ऑप्टिकल नेटवर्किंग का योगदान कंपनी के रेवेन्यू का लगभग 95% है. फर्म ने शेयर के लिए 1,340 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है और इसे 'Buy' रेटिंग दी है. (Photo: GettyImage)
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

