Nakshatra Gochar: गुरु बदलने वाले हैं नक्षत्र, 5 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
ज्योतिष में गुरु यानी बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, धन, संतान, भाग्य और विस्तार से जुड़ा ग्रह माना जाता है. गुरु की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलता है. अब गुरु एक बार फिर अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं. 31 अक्टूबर 2026 को गुरु मघा नक्षत्र में प्रवेश ...

ज्योतिष में गुरु यानी बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, धन, संतान, भाग्य और विस्तार से जुड़ा ग्रह माना जाता है. गुरु की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलता है. अब गुरु एक बार फिर अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं. 31 अक्टूबर 2026 को गुरु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं.  ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार गुरु और केतु के इस संबंध का असर करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है. 

गुरु का यह नक्षत्र गोचर जून 2027 के अंत तक रहने की गणना है. इस दौरान कई राशियों के जातकों को नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि किसी व्यक्ति की कुंडली में गोचर का वास्तविक प्रभाव ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है. 

मघा नक्षत्र को वैदिक ज्योतिष में पूर्वजों, प्रतिष्ठा, अधिकार और परंपरा से जोड़ा जाता है. इसका स्वामी केतु है. वहीं गुरु को ज्ञान, विस्तार और समृद्धि का कारक माना जाता है.  इसलिए ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार गुरु का मघा में आना कुछ लोगों के लिए पद, सम्मान, करियर और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण अवसर लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं किन 5 राशियों के लिए यह समय खास रह सकता है. 

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का मघा नक्षत्र गोचर करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है.  काम में आपकी भूमिका बढ़ सकती है.  आय बढ़ाने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर खास माना जा रहा है.  इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और लंबे समय से अटके कामों को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. नौकरी में नई उपलब्धि मिल सकती है.

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से अहम रह सकता है. ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है.  नई जिम्मेदारी, प्रोजेक्ट या पद मिलने के योग बन सकते हैं.

धनु राशि के स्वामी स्वयं गुरु हैं.  ऐसे में गुरु के नक्षत्र परिवर्तन को इस राशि के लिए महत्वपूर्ण माना जा सकता है. नौकरी में प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने की स्थिति बन सकती है.  जो लोग नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं.

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में बदलाव ला सकता है. आय के साधनों में सुधार होने की संभावना है.  क्रिएटिव फील्ड, मीडिया, कला या अपनी प्रतिभा से जुड़े काम करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं.

क्या सभी राशियों पर एक जैसा असर होगा?

नहीं.  ज्योतिष में किसी भी ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी लोगों पर एक जैसा नहीं माना जाता.  जन्म कुंडली में गुरु की स्थिति, लग्न, चंद्र राशि और दशा-अंतर्दशा जैसे कई कारक परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं. 

इसलिए ऊपर बताए गए परिणाम सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं.  इन्हें किसी व्यक्ति की कुंडली का निश्चित भविष्यफल नहीं माना जाना चाहिए. 

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/guru-magha-nakshatra-gochar-2026-5-zodiac-signs-benefit-tvisz-dskc-2645847-2026-09-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World