Nayyi Navelli Trailer Review: 'डायन भाभी' बनकर आईं यामी गौतम, मजेदार है 'नई नवेली' का ट्रेलर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
30 सितंबर को यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में दर्शक देखेंगे कि किस तरह 'भाभी डायन है' वाला रहस्य उम्मीदों से परे एक धमाकेदार और मनोरंजक सफर में बदल जाता है. फिल्म में मोहिनी का किरदार निभाने वाली यामी गौतम धर के अब तक के सबसे अनदेखे अवतार मे...

30 सितंबर को यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में दर्शक देखेंगे कि किस तरह 'भाभी डायन है' वाला रहस्य उम्मीदों से परे एक धमाकेदार और मनोरंजक सफर में बदल जाता है. फिल्म में मोहिनी का किरदार निभाने वाली यामी गौतम धर के अब तक के सबसे अनदेखे अवतार में नजर आने वाली हैं.

ये फिल्म एक नई और आदर्श बहू, एक अतरंगी परिवार और एक ऐसे राज की कहानी है, जो घर की दहलीज पार कर कोसों दूर तक जाती है. बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी और हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखी. आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई 'नई नवेली' की कहानी मेरठ पर आधारित है, जो भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली-एंटरटेनर फिल्म है.

यह फिल्म जबरदस्त हंसी-मजाक, पारिवारिक उथल-पुथल, अनसुलझे रहस्यों और धमाकेदार एक्शन की ऐसी जुगलबंदी है, जो पर्दे पर एक शानदार उत्सव जैसा अनुभव पेश करने वाली है. 

ट्रेलर की कहानी क्या है? इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को अवस्थी परिवार की दुनिया में ले जाता है, जहां परिवार की नई बहू, मोहिनी के आने के बाद ऐसे कई सवाल सामने आते हैं, जिनका कोई जवाब नहीं है. एक सामान्य भारतीय परिवार के जाने-पहचाने माहौल में रंग-बिरंगे किरदार, उन सबकी अलग-अलग राय और शादी की तमाम रस्मों से शुरू होने वाला सिलसिला धीरे-धीरे दर्शकों की सोच से परे और हैरान करने वाली दुनिया के दरवाजे खोल देता है. 

यामी गौतम धर फिल्म की सबसे अहम कड़ी हैं और 'नई नवेली' का ट्रेलर भी दर्शकों के मन में आगे की कहानी जानने की इच्छा जगाता है. दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी.

फिल्म के निर्देशक, बालाजी मोहन ने कहा, सच कहूं तो 'नई नवेली' मेरे लिए इसलिए खास है, क्योंकि इसकी शुरुआत एक ऐसे परिवार से होती है, जो बिल्कुल अपना-सा लगता है. परिवार में वो तमाम नोक-झोंक, अपनी राय और अजीबोगरीब पागलपन हैं, जो हर घर में देखने को मिलता है. लेकिन फिर यह कहानी सोच से परे एक ऐसा मोड़ लेती है, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाकर उन्हें हैरान कर देगी. 

मोहिनी का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए यामी गौतम धर ने कहा- नई नवेली ने मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जो परिवार, हंसी-मजाक, जज्बातों, जादुई दुनिया और धमाकेदार एक्शन के बीच आसानी से ढल जाती है, फिर भी दिल से अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है. 

फैन्स का रिएक्शन  फिल्म का ट्रेलर फैन्स को एंटरटेन करने में सफल रहा. ट्रेलर आपको स्क्रीन से बांधे रखता है. फैन्स यामी गौतम की फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं. 

फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आप देखने जा रहे  हैं ना?

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/nayyi-navelli-trailer-review-yami-gautam-new-bride-dayan-story-video-tmovb-dskc-2657712-2026-09-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business