प्रयागराज में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, पिता की रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
प्रयागराज जिले के झूसी थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणीपुरम निवासी 18 वर्षीय छात्रा ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतका मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में असफल होने के बाद अगले राउंड की तैयारी कर रही थी. सोमवार को हुई इस घटना के बाद पर...

प्रयागराज जिले के झूसी थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणीपुरम निवासी 18 वर्षीय छात्रा ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतका मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में असफल होने के बाद अगले राउंड की तैयारी कर रही थी. सोमवार को हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

डीसीपी (सिटी) सागर जैन के अनुसार, छात्रा देर रात 4-5 बजे तक पढ़ाई करती थी और दोपहर 2:30 बजे सोकर उठती थी. सोमवार दोपहर 3 बजे तक न उठने पर परिजनों ने कमरा चेक किया, तब घटना का पता चला. मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह कभी NEET परीक्षा पास नहीं कर पाएगी, इसलिए उसे माफ कर दिया जाए.

छात्रा के पिता भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के रिटायर्ड इंजीनियर हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मृतका के पास से 10 पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इनमें से दो पन्नों को उसने काट दिया था, जबकि बाकी 8 पन्नों में अपने मन की बातें लिखीं. उसने अपनी पढ़ाई, भविष्य और पिछले दो साल से चल रही परेशानी के बारे में विस्तार से बताया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसे परीक्षा में असफलता या काउंसलिंग से जुड़े तनाव का सामना करना पड़ रहा था. सुसाइड नोट में मानसिक तनाव और पिछले कई वर्षों से मन में चल रहे अनचाहे विचारों (OCD/डिप्रेशन) का भी जिक्र है.

नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/neet-aspirant-dies-by-suicide-using-fathers-licensed-revolver-in-prayagraj-jhusi-lclam-dskc-2687016-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology