आसमान में उल्टी लटकी चलती है ये ट्रेन! नीचे दिखती हैं सड़क पर दौड़ती गाड़ियां, देखकर चौंक जाएंगे आप

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आमतौर पर जब ट्रेन की बात होती है तो हमारे दिमाग में जमीन पर बिछी पटरियां आती हैं. लेकिन चीन में एक ऐसी ट्रेन तैयार की गई है, जो जमीन पर नहीं बल्कि हवा में बने ट्रैक पर चलती है. दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे ट्रेन हवा में उल्टी लटकी हुई आगे बढ़ रही हो. इस ट्रेन को स्काई ट्रेन न...

आमतौर पर जब ट्रेन की बात होती है तो हमारे दिमाग में जमीन पर बिछी पटरियां आती हैं. लेकिन चीन में एक ऐसी ट्रेन तैयार की गई है, जो जमीन पर नहीं बल्कि हवा में बने ट्रैक पर चलती है. दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे ट्रेन हवा में उल्टी लटकी हुई आगे बढ़ रही हो. इस ट्रेन को स्काई ट्रेन नाम दिया गया है. यह जमीन से करीब 33 फीट यानी लगभग 10 मीटर ऊपर बने मैग्नेटिक ट्रैक पर चलती है.

ट्रेन को चलाने के लिए मैग्नेटिक टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है. यही वजह है कि यह सामान्य ट्रेनों से काफी अलग दिखाई देती है. इसकी तस्वीर देखने पर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो सकता है. ट्रेन का हिस्सा ट्रैक के नीचे की तरफ दिखाई देता है और ऐसा लगता है जैसे वह हवा में लटकी हुई हो. 

कैसे चलती है ये स्काई ट्रेन? इस ट्रेन में मैग्नेटिक टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है. आसान भाषा में कहें तो ट्रेन और ट्रैक के बीच मैग्नेटिक एनर्जी काम करती है. इसी की मदद से ट्रेन हवा में बने ट्रैक पर आगे बढ़ती है. चीन ने शुरुआत में करीब 2,600 फीट लंबा ट्रैक तैयार किया था. इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है. खास बात यह है कि इसे काफी शांत तरीके से चलने के लिए डिजाइन किया गया है.

एक साथ 200 लोग कर सकते हैं सफर इस स्काई ट्रेन में एक बार में करीब 200 यात्री सफर कर सकते हैं. इसे पूरी तरह ऑटोमेटिक तरीके से चलाने की तकनीक भी दी गई है. यानी सामान्य स्थिति में ट्रेन को चलाने के लिए ड्राइवर की लगातार जरूरत नहीं होगी. ट्रेन के दरवाजे खोलने और बंद करने जैसे कई काम ऑटोमेटिक ही होता है. इस ट्रेन में ड्राइवर तो होता है लेकिन उनका काम किसी इमरजेंसी कंडीशन में होता है.

बिजली और ऊर्जा की भी होगी बचत इस ट्रेन में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे एनर्जी की खपत कम करने में मदद मिलती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें स्थायी चुंबक मोटर (Permanent Magnet Motor) और खास एयर कंडीशनिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इससे प्रति यात्री ऊर्जा खपत (Per capita energy consumption) को करीब 15 प्रतिशत तक कम करने का दावा किया गया था.

पर्यटन के लिए भी इस्तेमाल की योजना चीन ने इस स्काई ट्रेन को सिर्फ यातायात के नजरिए से ही नहीं देखा, बल्कि इसे पर्यटन से भी जोड़ने की योजना बनाई थी. इसे वुहान के ऑप्टिक्स वैली ऑफ चाइना इलाके में पर्यटकों के लिए आकर्षण बनाने की बात कही गई थी. ट्रेन में यात्रियों को आसपास का बड़ा दृश्य दिखाने के लिए करीब 270 डिग्री का व्यू देने की योजना भी बताई गई थी. यानी सफर के साथ लोगों को ऊंचाई से आसपास का नजारा देखने का अलग अनुभव मिल सकता है.

नीचे दिखाई देती हैं सड़क पर दौड़ती गाड़ियां इस ट्रेन का सबसे खुबसूरत हिस्सा इसका नजारा है. ट्रेन में बैठे यात्रियों को नीचे सड़क और उस पर चलती गाड़ियां दिखाई देती हैं. यानी आप खुद हवा में एक ट्रैक पर सफर कर रहे होते हैं और आपके नीचे सड़क पर कारें दौड़ रही होती हैं. पहली बार इसे देखने वाले यात्री के लिए यह अनुभव काफी अलग हो सकता है. यही वजह है कि इस तरह के ट्रेन के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/information/story/china-sky-train-magnetic-track-33-feet-above-ground-rttw-dskc-2641389-2026-09-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World