सिर पर कपड़ों का बैग रख किया अनोखा विरोध! रेलवे स्टेशन पर क्लॉक रूम न मिलने से नाराज हुआ अमेरिकी पर्यटक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
महाराष्ट्र के सतारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सामान रखने की सुविधा यानी क्लॉक रूम उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया है. सुविधा नहीं मिलने से नाराज अमेरिकी पर्यटक टोनी बाबावाला ने अनोखे तरीके से विरोध जताया.

महाराष्ट्र के सतारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सामान रखने की सुविधा यानी क्लॉक रूम उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया है. सुविधा नहीं मिलने से नाराज अमेरिकी पर्यटक टोनी बाबावाला ने अनोखे तरीके से विरोध जताया.

पर्यटन के लिए सतारा पहुंचे टोनी बाबावाला के पास अतिरिक्त सामान था. इसे सुरक्षित रखने के लिए उन्हें स्टेशन पर कोई सुविधा नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने सिर पर कपड़ों से भरा बैग रखकर रेलवे प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया.

टोनी ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से भी बातचीत की और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने पूरे मामले का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया.

एक विदेशी पर्यटक को सामान सुरक्षित रखने जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं होने से सतारा रेलवे स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं. देखें VIDEO:- 

रेलवे प्रशासन का कहना है कि सतारा रेलवे स्टेशन ब्रिटिशकालीन है. यहां सामान रखने की सुविधा शुरू करने के लिए वरिष्ठ प्रशासन के पास प्रस्ताव भेजा गया है.

रेलवे प्रशासन के मुताबिक सतारा रेलवे स्टेशन का ‘अमृत भारत योजना’ के तहत समावेश किया गया है. नए रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए सामान रखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. यह जानकारी स्टेशन मास्टर गणपत चव्हाण ने दी है.

वहीं, अमेरिकी पर्यटक टोनी बाबावाला ने सतारा के कई पर्यटन स्थलों का दौरा भी किया. उन्होंने यहां के पर्यटन स्थलों की जमकर तारीफ की.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/satara-american-tourist-stages-unique-protest-by-balancing-bag-on-head-lcln-strc-2642203-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World