बिना सीढ़ी, बिना सहारे... सेकेंडों में पेड़ की चोटी पर चढ़ गई ये लड़की, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक हिमाचली कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पूजा गुलेरिया बिना किसी सहारे के पेड़ पर इतनी आसानी से चढ़ती नजर आ रही हैं कि देखने वाले भी हैरान हैं. कुछ सेकेंड के इस वीडियो को देखकर लोग उनकी फुर्ती और शरीर के संतुलन की तारीफ कर रहे हैं.
पूजा गुलेरिया हिमाचल से जुड़ी अपनी जिंदगी और आसपास के माहौल से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अब उनका पेड़ चढ़ने वाला वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर उनकी चर्चा हो रही है.
इस वीडियो को X यूजर निखिल सैनी ने शेयर किया है. उन्होंने पूजा की पहचान बताते हुए लिखा कि वह 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली हिमाचली कंटेंट क्रिएटर हैं और जिस तरह वह पेड़ पर चढ़ती हैं, वह काफी सहज नजर आता है.
यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीय महिला और किरायेदार का झगड़ा क्यों हुआ? वायरल दावों से अलग है कहानी
वीडियो देखकर निखिल ने उनकी फिजिकल एबिलिटी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से जिम जाने वाले कई पुरुष और प्रोफेशनल एथलीट महिलाएं भी शायद इतनी आसानी से ऐसा नहीं कर पाएं.
She is Pooja Guleria, a Himachali content creator with 3 lakh+ followers was looking at her latest reel and how effortlessly she climbs that tree! Pretty sure even men who go to the gym regularly and pro athlete women would struggle to do this so easily . Quite talented! pic.twitter.com/pmnPYlMLe3
वीडियो वायरल होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि पूजा इतनी आसानी से पेड़ पर कैसे चढ़ पा रही हैं. दरअसल, हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में पेड़-पौधों और खुले वातावरण के बीच रहने वाली जिंदगी कई तरह की रोजमर्रा की फिजिकल एक्टिविटीज से जुड़ी होती है. पूजा के कंटेंट में भी हिमाचली लाइफ और आउटडोर एक्टिविटीज की झलक देखने को मिलती है.
हालांकि, वीडियो देखकर पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करना सुरक्षित नहीं है. पेड़ की ऊंचाई, शाखाओं की मजबूती और जमीन की स्थिति का अंदाजा लगाए बिना ऐसा करना चोट का कारण बन सकता है.
फिलहाल पूजा गुलेरिया का यह छोटा सा वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कोई उनकी फुर्ती की तारीफ कर रहा है, तो कोई इस बात पर हैरान है कि वह इतनी आसानी से पेड़ पर चढ़ कैसे गईं.


