अंबानी की गणेश पूजा में दिशा पाटनी का बोल्ड लुक, पहना डीप नेक ब्लाउज, हुईं ट्रोल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर मुकेश अंबानी के एंटीलिया में भव्य पूजा हुई. गणेश उत्सव में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं. इन हस्तियों में दिशा पाटनी भी शामिल थीं. हालांकि, उनकी आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई और कई यूजर्स ने उन्हें 'संस्कार भूलना' तक कह द...

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर मुकेश अंबानी के एंटीलिया में भव्य पूजा हुई. गणेश उत्सव में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं. इन हस्तियों में दिशा पाटनी भी शामिल थीं. हालांकि, उनकी आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई और कई यूजर्स ने उन्हें 'संस्कार भूलना' तक कह दिया. 

क्यों ट्रोल हुईं दिशा? अंबानी परिवार में हुई गणेश पूजा के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में दिशा पाटनी अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में एंट्री लेती दिखीं. खास मौके पर वो रेड कलर के लहंगा चोली में दिखीं. लहंगे के साथ उन्होंने डीप नेक ब्लाउज (ब्रालेट स्टाइल) पहना था.  इस लुक में उनका लहंगे के साथ ब्लॉउज का डिजाइन काफी रिवीलिंग माना गया. इसके चलते उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि त्योहार और पूजा जैसे पारंपरिक मौके पर इस तरह का आउटफिट 'डिसेंसी' के खिलाफ है. 

सोशल मीडिया पर दिशा के लुक की तुलना अन्य सेलेब्स से की गई, जो पारंपरिक परिधान में नजर आए. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिखा कि जो लोग दूसरी एक्ट्रेस को ट्रोल करते हैं, उन्हें दिशा का ये लुक देखना चाहिए. कमेंट्स में दिशा के लिए 'संस्कार', 'रिस्पेक्ट फॉर फेस्टिवल' और 'पूजा में ड्रेस सेंस' जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ.

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब दिशा को रिवीलिंग आउटउिट के लिए ट्रोल किया गया है. पिछले साल भी गणपति पूजा के मौके पर इसी तरह के आउटफिट में पहुंचीं थीं. तब भी उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. 

अंबानी परिवार की इस गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में सलमान खान, करीना-सैफ, आलिया-रणबीर, कटरीना-विक्की, सिद्धार्थ-कियारा, रेखा, काजोल, रणवीर सिंह, करण जौहर समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए. इनमें से ज्यादातर सेलेब्स ने पारंपरिक और एथनिक आउटफिट्स चुने, जिससे दिशा का लुक और भी चर्चा में आ गया. 

बॉलीवुड सेलेब्स के त्योहार-इवेंट्स में पहने जाने वाले कपड़ों पर अकसर बहस छिड़ती रहती है. पारंपरिक त्योहारों पर 'मॉडर्न' या 'बोल्ड' लुक को लेकर सोशल मीडिया पर दो राय सामने आती हैं. एक तरफ फैशन फ्रीडम की बात होती है, तो दूसरी तरफ संस्कृति और संस्कारों का हवाला दिया जाता है. दिशा पाटनी का ये लुक भी उसी बहस का हिस्सा बन गया.   

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/disha-patani-trolled-bold-outfit-at-ambani-ganesh-puja-antilia-deepak-chahar-sachin-tendulkar-salman-khan-tmovb-dskc-2642914-2026-09-15?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World