पुणे में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के सुरक्षा काफिले को बाइक सवार ने किया ओवरटेक, युवक के खिलाफ केस दर्ज

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पुणे में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के सुरक्षा काफिले को ओवरटेक करने का मामला सामने आया है. इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस ने 32 साल के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी की पहचान शुभम विजय वनित के रूप में हुई है, जो नाना पेठ का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 13 स...

पुणे में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के सुरक्षा काफिले को ओवरटेक करने का मामला सामने आया है. इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस ने 32 साल के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी की पहचान शुभम विजय वनित के रूप में हुई है, जो नाना पेठ का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 13 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे शिवाजीनगर के संचैती चौक पर हुई. उस समय केंद्रीय मंत्री का काफिला इलाके से गुजर रहा था.

पुलिस के मुताबिक, शुभम विजय वनित दोपहिया वाहन से जा रहा था. आरोप है कि वह तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहा था. इसी दौरान उसने केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के सुरक्षा काफिले को ओवरटेक कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी के इस तरीके से वाहन चलाने के कारण सड़क पर मौजूद दूसरे वाहन चालकों और आम नागरिकों के लिए खतरा पैदा हो सकता था.

इस मामले में मंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ईश्वर लक्ष्मण भिकुले ने शिकायत दर्ज कराई है. भिकुले की शिकायत के आधार पर शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शुभम विजय वनित के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल मामले की आगे की जांच की जा रही है.

आजतक/इंडिया टुडे से बातचीत में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के OSD विनोद सातव ने बताया कि बाइक सवार कथित तौर पर शराब के नशे में था. उनके मुताबिक, वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था. सातव ने आरोप लगाया कि बाइक सवार ने केंद्र सरकार की ओर से मंत्री को मिली Y+ सुरक्षा व्यवस्था का लगातार उल्लंघन किया. उन्होंने इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक बताया.

विनोद सातव के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री को केंद्र सरकार की ओर से Y+ सुरक्षा कवर दिया गया है. सुरक्षा काफिले को ओवरटेक करने की घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है. हालांकि, बाइक सवार के शराब के नशे में होने का आरोप मंत्री के OSD ने लगाया है. पुलिस की जांच में इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि होनी बाकी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/news/story/pune-biker-overtakes-murlidhar-mohol-security-convoy-case-registered-pvzs-rpti-2643386-2026-09-15?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World