'मैं दिशा सालियान को नहीं जानता...', आदित्य ठाकरे बोले- सियासी वजह से घसीटा नाम
दिशा सालियान की मौत के मामले में नए सिरे से जांच के बाद बॉलीवुड दुनिया का ये सनसनीखेज मामला फिर से चर्चा में है. जांच के बीच शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह न तो कभी दिशा सालियान से मिले और न ही उन्हें जानते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह साल से कुछ लोग सियासी वजहों से और निजी मकसद से बिना किसी सबूत के उनका नाम इस मामले से जोड़ रहे हैं.
आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, 'मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और न ही उन्हें जानता था.' उन्होंने कहा कि इस दुखद मामले से लगातार उनका नाम जोड़ना जानबूझकर और बिना सबूत उनके चरित्र हनन और बदनाम करने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्पष्ट राजनीतिक और व्यक्तिगत उद्देश्यों के साथ करीब छह साल से ऐसा कर रहे हैं.
Let’s cut through the noise and talk facts, once again: I have never met or known Disha Salian. Linking my name to this tragic case constantly is a deliberate, evidence-free attempt at character assassination by a few individuals with clear political and personal motives, for…
आदित्य ने कहा कि बिना किसी सबूत और सच्चाई के निहित स्वार्थ वाले लोगों की ओर से लगातार चलाया जा रहा बदनामी का अभियान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
आदित्य ठाकरे ने कहा कि, तेज आवाज वाली टीवी डिबेट और मीडिया ट्रायल से तथ्य नहीं बदल जाते हैं. उन्होंने दिशा सालियान मामले की आधिकारिक दोबारा जांच जारी रखने की बात कही. साथ ही कहा कि जांच को राजनीतिक उद्देश्यों से की जाने वाली दुर्भावनापूर्ण बयानबाजी और चरित्र हनन से प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए.
आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर कुछ लोगों को लगता है कि इस तरह के प्रयासों का राजनीतिक इस्तेमाल करके उन्हें सच्चाई और नागरिकों के लिए लड़ने से रोका जा सकता है तो यह रणनीति सफल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि वे सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे और उसके लिए लड़ते रहेंगे.
यह भी पढ़िएः दिशा सालियान केस की FIR में आदित्य ठाकरे का नाम, लेकिन कानूनी पेच भी! जानिए कैसे
आदित्य ठाकरे का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लंबे समय से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इसकी तुलना राहुल गांधी के खिलाफ चले राजनीतिक अभियान से की.
जून 2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत दरअसल, दिशा सालियान की जून 2020 में मुंबई की एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी. वह कुछ समय के लिए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही थीं. मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में उनकी मौत को पहले हादसा बताया था. बाद में इसे आत्महत्या का मामला माना गया था.
