रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पकड़ा गया तो परिजनों ने मंदिर में करा दी शादी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में प्रेम कहानी का ऐसा अंजाम सामने आया, जिसकी शायद प्रेमी जोड़े ने भी कल्पना नहीं की होगी. प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया. आरोप है कि पहले उसकी पिटाई की गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस युवक को थाने ले गई, लेकिन बाद में...

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में प्रेम कहानी का ऐसा अंजाम सामने आया, जिसकी शायद प्रेमी जोड़े ने भी कल्पना नहीं की होगी. प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया. आरोप है कि पहले उसकी पिटाई की गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस युवक को थाने ले गई, लेकिन बाद में दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी करा दी गई.

मामला पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव का है. जानकारी के मुताबिक कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाटी गांव निवासी आकाश दिवाकर पुत्र मूलचंद (20) बीती रात अपनी प्रेमिका सलोनी दिवाकर (19) से मिलने शेरगढ़ पहुंचा था. दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे.

रात के अंधेरे में आकाश के गांव पहुंचने की भनक जैसे ही सलोनी के परिजनों को लगी, उन्होंने दोनों को पकड़ लिया. आरोप है कि युवक की पहले पिटाई भी की गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई. यहां से मामला एक अलग मोड़ पर पहुंच गया और कार्रवाई के बजाय दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर सहमति बन गई.

दोनों पक्षों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए. इसके बाद उन्होंने तिल्हापुर मोड़ स्थित मंदिर में आकाश और सलोनी का विवाह करा दिया. इस तरह करीब तीन साल से चल रहे प्रेम संबंध का अंत आखिरकार सात फेरों के साथ हुआ. जिस मुलाकात को लेकर रात में विवाद शुरू हुआ था, वही मामला बाद में दोनों की शादी की वजह बन गया.

जब इस मामले में पिपरी थाना इंचार्ज चंद्र भूषण मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों के परिजन शादी के लिए राजी थे और कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे. थाना प्रभारी के मुताबिक जानकारी मिली है कि दोनों ने कहीं मंदिर में शादी कर ली है. पुलिस के अनुसार परिवारों की सहमति के बाद मामले में किसी कार्रवाई की मांग नहीं की गई.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/kaushambi-love-story-boy-caught-meeting-girlfriend-temple-marriage-lclcn-strc-2644141-2026-09-16?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World