हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
Direct Source Verification:
This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस जानलेवा हमले के दौरान हरियाणवी सिंगर बाल-बाल बच गए.
मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस जानलेवा हमले के दौरान हरियाणवी सिंगर बाल-बाल बच गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग के तुरंत बाद इस वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अनिल पंडित ने ली है. पोस्ट में सीधे तौर पर चेतावनी दी गई कि या तो वे उनकी कॉल का जवाब दें, नहीं तो सीधे उनकी छाती में गोली मार दी जाएगी.
दिलेर खरकिया की गाड़ी को निशाना बनाकर की गई इस फायरिंग की साजिश को लेकर सोशल मीडिया पर खुला दावा किया गया है. पोस्ट में स्पष्ट लिखा गया है कि इस फायरिंग की पूरी जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, हरि बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित लेते हैं. खुलेआम दी गई इस धमकी के बाद मामले में सनसनी फैल गई.
Original Source
https://www.aajtak.in/india/story/haryanvi-singer-daler-kharkiya-car-shots-fired-ntc-ntyv-rpti-2645440-2026-09-18?utm_source=rss


