सोनीपत: मरीज बनकर आया, मोबाइल चुराया... दूसरी मंजिल से कूदा चोर, मौके पर मौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हरियाणा के सोनीपत स्थित नागरिक अस्पताल में मोबाइल चोरी और संदिग्ध चोर की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है. घटना मेडिकल वार्ड की बताई जा रही है, जहां एक महिला मरीज का मोबाइल चोरी करने के बाद भाग रहे युवक ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही उसकी मौके पर मौत हो ...

हरियाणा के सोनीपत स्थित नागरिक अस्पताल में मोबाइल चोरी और संदिग्ध चोर की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है. घटना मेडिकल वार्ड की बताई जा रही है, जहां एक महिला मरीज का मोबाइल चोरी करने के बाद भाग रहे युवक ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही उसकी मौके पर मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, करीब 30 साल का यह युवक मरीज बनकर मेडिकल वार्ड में आया था. वह कुछ देर तक एक महिला मरीज के पास वाले बेड पर लेटा रहा. इसके बाद मौका देखकर मोबाइल उठाया और वहां से निकलने लगा.

महिला को मोबाइल चोरी होने का पता चला तो उसने शोर मचा दिया. इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने युवक का पीछा किया. भागते हुए वह दूसरी मंजिल पर पहुंचा और वहां से नीचे छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी जान चली गई.

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह अस्पताल में मरीज बनकर पहुंचा था और मेडिकल वार्ड में काफी देर तक मौजूद रहा. पुलिस अब उसकी पहचान और अस्पताल आने के मकसद समेत दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है.

पीड़ित महिला मरीज की पहचान प्रीति के रूप में हुई है. वह दिल्ली के अलीपुर की रहने वाली है और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद नागरिक अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती हुई थी.

प्रीति के मुताबिक, मोबाइल ले जाने वाला शख्स पहले वार्ड में इधर-उधर घूम रहा था. इसके बाद वह कुछ देर उसके बेड पर आकर लेट गया. बाद में मौका पाकर उसका फोन लेकर वहां से फरार होने लगा. शोर मचने और पीछा किए जाने के दौरान उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी.

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.

इस घटना ने सोनीपत नागरिक अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. मरीजों के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति का मरीज बनकर मेडिकल वार्ड में पहुंचना और मोबाइल चोरी कर निकलने की कोशिश करना सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल पैदा करता है.

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की पहचान क्या थी और वह अस्पताल में किस तरह दाखिल हुआ था. इस घटना के बाद अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/haryana/story/sonipat-civil-hospital-mobile-theft-thief-jumps-second-floor-dies-lclcn-strc-2646358-2026-09-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World