परीक्षा देने कॉलेज गई छात्रा शाम तक नहीं लौटी, फिर परिवार को मिली बेटी की मौत की खबर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सूरत शहर के रांदेर इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली गौरी प्रजापति की मौत हो गई. बताया गया कि वह गुरुवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी. परीक्षा के बाद वह घर नहीं लौटी. परिजनों के मुताबिक, गौरी आमतौर पर शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच घर पहुं...

सूरत शहर के रांदेर इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली गौरी प्रजापति की मौत हो गई. बताया गया कि वह गुरुवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी. परीक्षा के बाद वह घर नहीं लौटी. परिजनों के मुताबिक, गौरी आमतौर पर शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच घर पहुंच जाती थी. जब वह तय समय तक घर नहीं आई तो उसकी मां को चिंता हुई. उन्होंने पास में रहने वाले अपने भाई को इसकी जानकारी दी. गौरी के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग कॉलेज पहुंचे और उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की. हालांकि, तब तक कॉलेज बंद हो चुका था. इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए चौक पुलिस स्टेशन पहुंचे.

परिजनों ने पुलिस को गौरी की तस्वीर भी दिखाई. वहां से उन्हें रांदेर पुलिस स्टेशन से संपर्क करने को कहा गया. जब परिवार रांदेर थाने पहुंचा, तब उन्हें गौरी की मौत की जानकारी मिली. पुलिस के मुताबिक, रांदेर इलाके में नवयुग कॉलेज के पास स्थित हॉक्सा बिल्डिंग में गौरी की मौत हुई. सूचना मिलते ही रांदेर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की. घटनास्थल और आसपास के दूसरे पहलुओं की जांच की जा रही है.

रांदेर पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर टीबी पंड्या ने आजतक को फोन पर बताया कि गौरी परिवार की आर्थिक तंगी के कारण डिप्रेशन में रहती थी और उसकी डिप्रेशन की दवा भी चल रही थी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में परिवार की आर्थिक परेशानी और डिप्रेशन की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

गौरी के परिजन ईश्वरभाई पानाभाई प्रजापति ने बताया कि गौरी दोपहर में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी. उन्होंने बताया कि शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. परिजन के मुताबिक, गौरी की मां सिलाई का काम करती हैं, जबकि उसके पिता हीरे के कारखाने में मजदूरी करते हैं. परिवार भटार रोड के सामने संत जलाराम सोसाइटी में रहता है. परिजन ने यह भी बताया कि गौरी बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी और उसकी परीक्षाएं चल रही थीं. परीक्षा को लेकर वह तनाव में थी या नहीं, इस बारे में परिवार निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकता.

गौरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. बेटी को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल रांदेर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे पारिवारिक आर्थिक तंगी और डिप्रेशन की बात सामने आई है. पूरे मामले की तस्वीर जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Original Source
https://www.aajtak.in/india/gujarat/story/surat-bcom-student-gauri-prajapati-dies-family-financial-crisis-depression-police-investigation-lclar-strc-2646440-2026-09-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World