'अमेरिका भी करता है चीन की जासूसी', जिनपिंग की यात्रा से पहले ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगले हफ्ते होने वाली अमेरिका यात्रा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं और उनकी मुलाकात अच्छी रहेगी. ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि शी जिनपिंग अगले हफ्ते अमेरिका आएंगे. उन्होंने कहा कि चीन के साथ भी अमेर...

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगले हफ्ते होने वाली अमेरिका यात्रा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं और उनकी मुलाकात अच्छी रहेगी. ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि शी जिनपिंग अगले हफ्ते अमेरिका आएंगे. उन्होंने कहा कि चीन के साथ भी अमेरिका के संबंध अच्छे चल रहे हैं और राष्ट्रपति शी के साथ उनकी अच्छी रिलेशनशिप है.

ट्रंप ने कहा कि इस यात्रा के दौरान कई अलग-अलग समझौते होंगे. उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका को काफी टैरिफ दे रहा है. ट्रंप के मुताबिक, टैरिफ से चीन को काफी नुकसान हो रहा था और वह ऐसा नहीं करना चाहते थे.

चीन की जासूसी को लेकर ट्रंप ने कहा कि किसी ने उनसे कहा कि चीन अमेरिका की जासूसी करता है. इस पर उन्होंने कहा कि शायद चीन ऐसा करता हो, लेकिन अमेरिका भी चीन की जासूसी करता है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार,  एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ट्रंप अगले हफ्ते वॉशिंगटन डीसी के बाहर जॉइंट बेस एंड्रयूज पहुंचने पर शी जिनपिंग का एयरपोर्ट पर स्वागत करने की योजना बना रहे हैं. अधिकारी के मुताबिक, किसी विदेशी नेता का एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा स्वागत करना रेयर है. अधिकारियों ने बताया कि शी जिनपिंग की यात्रा में व्हाइट हाउस के अंदर स्वागत समारोह, रोज गार्डन में सैन्य समीक्षा और शाम को स्टेट डिनर शामिल होगा.

अधिकारियों के मुताबिक, डिनर में कई टेक कंपनियों के CEO भी शामिल होंगे. इनमें Amazon के जेफ बेजोस, Alphabet के सुंदर पिचाई, OpenAI के सैम ऑल्टमैन, Apple के टिम कुक, Tesla के एलन मस्क, Nvidia के जेनसन हुआंग और Dell Technologies के माइकल डेल शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान व्यापार, वैश्विक अर्थव्यवस्था में रेयर अर्थ की आपूर्ति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/donald-trump-on-xi-jinping-us-visit-spying-remark-tech-ceos-dinner-ntc-apdy-dskc-2646554-2026-09-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business