मंदिर के बाहर अनुज चौधरी को किन्नरों ने रोका, रुपये मिलते ही सिर पर हाथ फेरकर दिया आशीर्वाद

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
यूपी पुलिस के चर्चित अधिकारी अनुज चौधरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई पुलिस एक्शन या बयान नहीं, बल्कि एक ऐसा वीडियो है जिसमें वह मंदिर परिसर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक किन्नर उन्हें रोकती है. अनुज चौधरी उसके हाथ में प्रसाद देते हैं. ...

यूपी पुलिस के चर्चित अधिकारी अनुज चौधरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई पुलिस एक्शन या बयान नहीं, बल्कि एक ऐसा वीडियो है जिसमें वह मंदिर परिसर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक किन्नर उन्हें रोकती है. अनुज चौधरी उसके हाथ में प्रसाद देते हैं. इसके बाद किन्नर प्रसाद ग्रहण करती है और उनसे कुछ कहती दिखाई देती है. जिसके बाद अनुज चौधरी अपनी जेब से पर्स निकालते हैं और उसमें से कुछ रुपये निकालकर किन्नर को देते हैं. इसके बाद किन्नर उनके सिर पर हाथ फेरकर उन्हें आशीर्वाद देती है. पास खड़ी दूसरी किन्नर भी अनुज चौधरी को आशीर्वाद देती नजर आती है.

अनुज चौधरी ने यह वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई और देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा. वीडियो के बैकग्राउंड और दृश्य को देखकर यह किसी मंदिर परिसर का लगता है. वीडियो में अनुज चौधरी मंदिर परिसर से बाहर की ओर आते दिखाई देते हैं. इसी दौरान रास्ते में एक किन्नर उन्हें रोकती है. अनुज चौधरी उसके साथ कुछ पल रुकते हैं और अपने हाथ में रखा प्रसाद उसे दे देते हैं. किन्नर प्रसाद खाने के बाद उनसे बातचीत करती हुई दिखाई देती है. इसके बाद अनुज चौधरी अपनी जेब से पर्स निकालते हैं और उसमें से रुपये निकालकर उसे देते हैं. रुपये लेने के बाद किन्नर उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देती है. पास में मौजूद दूसरी किन्नर भी आगे आती है और अनुज चौधरी को आशीर्वाद देती है. वीडियो में पूरा घटनाक्रम बेहद सामान्य और सहज अंदाज में दिखाई देता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

इस वीडियो की खास बात यह है कि इसे किसी दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने रिकॉर्ड कर वायरल नहीं किया, बल्कि अनुज चौधरी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो शेयर होने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं. कुछ यूजर्स अनुज चौधरी के इस व्यवहार की चर्चा कर रहे हैं, जबकि कई लोग वीडियो को केवल मानवीय संवेदना और आशीर्वाद से जोड़कर देख रहे हैं.

अनुज चौधरी उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित अधिकारियों में शामिल रहे हैं. सितंबर 2025 में उन्होंने संभल से ट्रांसफर के बाद फिरोजाबाद में एसपी ग्रामीण के पद का कार्यभार संभाला था. जून 2026 में मुहर्रम के दौरान वह ताजियों की ऊंचाई की जांच करते दिखाई दिए थे. उन्होंने खुद इंची टेप लेकर ताजियों की ऊंचाई नापी और निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचे ताजियों को कम कराया था.

अनुज चौधरी इससे पहले संभल में तैनाती के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर देशभर में चर्चा में आए थे. मार्च 2025 में संभल में होली और रमजान के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद अनुज चौधरी ने होली और जुमे की नमाज को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज हर सप्ताह होती है. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर किसी को होली के रंग से परेशानी है तो वह उस दिन घर से बाहर न निकले. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी. कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया, जबकि कुछ ने इसकी आलोचना की.

अनुज चौधरी के उस बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी थी. मार्च 2025 में एक कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज प्रत्येक सप्ताह होती है. उन्होंने लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही थी.योगी आदित्यनाथ की इस टिप्पणी के बाद अनुज चौधरी का बयान एक बार फिर चर्चा में आ गए थे. पुलिस सेवा में आने से पहले अनुज चौधरी का खेलों से भी जुड़ाव रहा है. वह पहलवान रहे हैं और उन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है. खेल कोटे से उनका पुलिस सेवा में चयन हुआ था. यही वजह है कि पुलिस अधिकारी के तौर पर उनकी गतिविधियां कई बार सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा का विषय बन जाती हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/anuj-chaudhary-kinnar-prasad-money-viral-video-transgender-receiving-money-blessed-him-lclg-dskc-2646636-2026-09-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World