त्योहारों से पहले इस कंपनी ने दिया तोहफा... सस्ती कर दी अपनी दो बाइक्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
ट्रायम्फ ने अपनी दो बाइक्स की कीमतों में कटौती कर दी हैं. कंपनी ने दो महीने पहले ही अपनी 400 सीरीज (350सीसी इंजन) वाली बाइक्स की कीमतों में इजाफा किया था. अब ब्रांड ने दो मोटरसाइकिलों के दाम को कम कर दिया है. इस साल जून से अब तक ये कंपनी की ओर से हुआ तीसरा बदलाव है. 

ट्रायम्फ ने अपनी दो बाइक्स की कीमतों में कटौती कर दी हैं. कंपनी ने दो महीने पहले ही अपनी 400 सीरीज (350सीसी इंजन) वाली बाइक्स की कीमतों में इजाफा किया था. अब ब्रांड ने दो मोटरसाइकिलों के दाम को कम कर दिया है. इस साल जून से अब तक ये कंपनी की ओर से हुआ तीसरा बदलाव है. 

कंपनी ने स्पीड 400 (Speed 400) और ट्रैकर 400 (Tracker 400) की कीमतों में बदलाव किया है. वहीं स्क्रैम्बलर 400 एक्स (Scrambler 400 X) सस्ती तो नहीं हुई है, लेकिन दो नए कलर ऑप्शन जरूर जुड़ गए हैं. आइए जानते हैं इन बाइक्स की खास बातें. 

जैसा पहले बताया गया है 350सीसी की बाइक्स लॉन्च करने के बाद ये तीसरा मौका है, जब ट्रायम्फ ने कीमतों में बदलाव किया है. ब्रांड ने अप्रैल में अपनी 350 सीसी रेंज को लॉन्च किया था. उस वक्त स्पीड 400 की कीमत 2.32 लाख रुपये और ट्रैकर 400 की कीमत 2.46 लाख रुपये एक्स शोरूम थी. 

यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड का बिगड़ेगा खेल! Triumph ने लॉन्च की सस्ती 350 सीसी बाइक्स, कीमत बस इतनी

जुलाई में कंपनी ने बाइक की कीमतों में बदलाव किया और इन्हें महंगा कर दिया. अब कंपनी ने स्पीड और ट्रैकर की कीमतें कम की हैं. दोनों बाइक्स की कीमतों में क्रमशः 6000 रुपये और 7000 रुयपे की कटौती की गई है. स्पीड 400 की पुरानी कीमत 2.40 लाख रुपये थी, जो अब 2.34 लाख हो गई है. 

वहीं ट्रैकर 400 की कीमत 2.49 लाख रुपये से कम होकर 2.42 लाख रुपये हो गई है. इसके अलावा स्पीड टी4, स्क्रैम्बलर 400 एक्स, 400 एक्स सी और थ्रक्स्टन 400 की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इन बाइकों की कीमतें क्रमशः 2.09 लाख रुपये, 2.65 लाख रुपये, 2.99 लाख रुपये और 2.75 लाख रुपये एक्स शोरूम हैं. 

इन बाइक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सिर्फ स्क्रैम्बलर 400 एक्स को दो नए कलर ऑप्शन मैट प्यूटर ग्रे और मैट खाकी ग्रीन में लॉन्च किया गया है. फीचर और इंजन के मामले में इसमें कुछ नया नहीं है. इसकी कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. कंपनी की 400 सीरीज में स्पीड टी4 सबसे सस्ती और स्क्रैम्बलर 400 एक्स सी सबसे महंगी बाइक है.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/triumph-speed-400-scrambler-400-x-price-cut-details-auam-dskc-2647483-2026-09-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World