जापान के पूर्व पीएम का सादगी भरा अंदाज, स्टेशन पर खुद बांटने लगे पर्चे, लोग पहचान भी नहीं पाए

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिको नोडा का एक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. वजह है उनका बेहद साधारण अंदाज. देश के प्रधानमंत्री रह चुके नोडा शुक्रवार सुबह आम लोगों की तरह रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े नजर आए और खुद यात्रियों को राजनीतिक पर्चे बांटते दिखे. यह नजारा...

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिको नोडा का एक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. वजह है उनका बेहद साधारण अंदाज. देश के प्रधानमंत्री रह चुके नोडा शुक्रवार सुबह आम लोगों की तरह रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े नजर आए और खुद यात्रियों को राजनीतिक पर्चे बांटते दिखे. यह नजारा जापान के चिबा प्रांत के मिनामी-फुनाबाशी रेलवे स्टेशन का है. 69 साल के नोडा सुबह करीब 6:30 बजे से 8:30 बजे तक स्टेशन के टिकट गेट के पास खड़े रहे. इस दौरान वह ऑफिस जाने वाले लोगों और दूसरे यात्रियों को पर्चे देते रहे.

इन पर्चों में स्थानीय मुद्दों से जुड़ी बातें थीं. इनमें आपदा बीमा, बच्चों के लिए सहायता और प्रीफेक्चर में सुधार जैसे मुद्दे शामिल थे. नोडा यात्रियों के पास जाकर पर्चे देते और लोग अपनी सुविधा के हिसाब से उन्हें लेते हुए आगे बढ़ जाते. कुछ लोगों ने पहचान लिया, कई बिना पहचाने आगे बढ़ गए. स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों ने नोडा को पहचान लिया. उन्हें देखते ही कुछ लोगों ने सम्मान से झुककर अभिवादन किया और उनके हाथ से पर्चे भी लिए. हालांकि, कई यात्री ऐसे भी थे जो बिना यह जाने कि उनके सामने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री खड़े हैं, वहां से गुजर गए.

A post shared by Beyond India | Viral News (@thebeyondindia.in)

यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि नोडा कभी जापान के सबसे बड़े राजनीतिक पद पर रह चुके हैं. इसके बावजूद वह आज भी लोगों के बीच जाकर खुद पर्चे बांटने का अपना पुराना तरीका नहीं भूले हैं.

करीब 40 साल से कर रहे हैं यही काम योशिहिको नोडा का यह अंदाज कोई नया नहीं है. वह करीब चार दशक से रेलवे स्टेशनों के बाहर खड़े होकर लोगों से सीधे संपर्क करते रहे हैं. नोडा ने साल 1986 में रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होकर लोगों से बातचीत करने और पर्चे बांटने की शुरुआत की थी. उस समय वह राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता नहीं थे. इसके बाद राजनीति में आगे बढ़ने के बावजूद उन्होंने यह तरीका नहीं छोड़ा. बताया जाता है कि वह लगभग हर सप्ताह के कामकाजी दिनों में इस तरह लोगों के बीच पहुंचते रहे हैं. खास बात यह है कि जापान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने इस दिनचर्या को जारी रखा.  रिपोर्ट्स के अनुसार, वह पिछले 40 वर्षों से इस तरह सादगी से जनसंपर्क और न्यूजलेटर बांटने का काम करते रहे हैं.

2011 से 2012 तक रहे जापान के प्रधानमंत्री योशिहिको नोडा सितंबर 2011 से दिसंबर 2012 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे. प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद उनकी पहचान देश के बड़े नेताओं में हुई, लेकिन लोगों से सीधे मिलने-जुलने का उनका पुराना तरीका जारी रहा. हाल की तस्वीरों में भी वह किसी बड़े काफिले या मंच के बजाय अकेले स्टेशन पर खड़े नजर आए. उनके हाथ में पर्चों का बंडल था और वह सुबह की भीड़ के बीच यात्रियों से सीधे संपर्क करते दिखे.

राजनीति में लोगों से सीधे जुड़ने का पुराना तरीका आज के दौर में नेता लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया, वीडियो और डिजिटल कैंपेन का सहारा लेते हैं. ऐसे समय में नोडा का रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर खुद पर्चे बांटना लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस पूरे मामले की सबसे खास बात यही है कि जिस व्यक्ति ने कभी जापान के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली, वह आज भी आम यात्रियों के बीच खड़े होकर उनसे सीधे संपर्क करता नजर आता है. यही वजह है कि स्टेशन पर उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/japan-former-pm-yoshihiko-noda-distributes-political-flyers-at-railway-station-rttw-dskc-2647778-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy