'कपल आखिरी सीट पर...' पूर्व एयर होस्टेस ने बताया, फ्लाइट में क्या-क्या झेलना पड़ता है

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एयर होस्टेस की नौकरी बाहर से देखने पर काफी ग्लैमरस लगती है. अलग-अलग शहरों और देशों की यात्रा, नए लोगों से मुलाकात और विमान में काम करने का अनुभव... लेकिन इस जॉब का एक दूसरा पहलू भी है, जिसके बारे में आम यात्रियों को बहुत कम पता होता है.

एयर होस्टेस की नौकरी बाहर से देखने पर काफी ग्लैमरस लगती है. अलग-अलग शहरों और देशों की यात्रा, नए लोगों से मुलाकात और विमान में काम करने का अनुभव... लेकिन इस जॉब का एक दूसरा पहलू भी है, जिसके बारे में आम यात्रियों को बहुत कम पता होता है.

एशिया की अलग-अलग बजट और प्रीमियम एयरलाइंस में करीब छह साल काम कर चुकी एक पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट ने अपने अनुभव शेयर किए हैं. उसने बताया कि विमान में यात्रियों के व्यवहार से जुड़ी कई ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जो क्रू के लिए काफी असहज हो सकती हैं. उसके अनुभवों में यात्रियों की अनुचित हरकतों से लेकर ऐसी घटनाएं भी शामिल हैं, जिन्हें देखकर क्रू सदस्य खुद हैरान रह जाते हैं.आइये कुछ ऐसे ही अनुभव बताते हैं.जब यात्री कुछ ऐसा करते हैं जो फ्लाइट के नियमों के खिलाफ है, और जब कोई ऐसी हरकत करता है तो उससे निपटता कैसे है.

पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट ने  से VICE बातचीत में अपनी नौकरी के दौरान सामने आए कई अनुभवों के बारे में बताया. उसके मुताबिक विमान में काम करने वाले क्रू को सिर्फ यात्रियों की सेवा ही नहीं करनी होती, बल्कि कई बार उनके असामान्य या अनुचित व्यवहार को भी संभालना पड़ता है. उसने बताया कि कुछ यात्री फ्लाइट में ऐसी हरकतें करते हैं, जिनसे आसपास मौजूद लोगों के साथ-साथ क्रू भी असहज हो जाता है. इन अनुभवों को बताते हुए उसने विमान के अंदर होने वाली कुछ निजी और अनुचित गतिविधियों का भी जिक्र किया.

आखिरी सीट पर कपल को लेकर क्या बताया?

पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट ने दावा किया कि एक उड़ान के दौरान उसने विमान की आखिरी पंक्ति में एक कपल को यौन गतिविधि में लिप्त देखा.उसके मुताबिक, कपल को इस बात की ज्यादा परवाह नहीं थी कि उन्हें कोई देख सकता है. यह घटना उसके लिए भी असहज करने वाली थी, क्योंकि विमान में यात्रियों और क्रू के लिए सीमित जगह होती है.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में चढ़े पिता, सामने एयर होस्टेस की ड्रेस में खड़ी थी बेटी...आंखें नम कर रहा वीडियो

पूर्व एयर होस्टेस के मुताबिक, विमान में यात्रियों का व्यवहार हमेशा अनुमान के मुताबिक नहीं होता. कभी कोई यात्री जरूरत से ज्यादा निजी होने की कोशिश करता है, तो कभी ऐसी हालत बन जाती है जिसे क्रू को तुरंत संभालना पड़ता है. उसने अपनी नौकरी के दौरान यात्रियों के अनुचित व्यवहार और मुश्किल परिस्थितियों से जुड़े कई अनुभव शेयर किए.

यही वजह है कि फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी सिर्फ यात्रियों को खाना-पानी देने या उनकी मदद करने तक नहीं है. उन्हें विमान में सुरक्षा से लेकर यात्रियों के व्यवहार तक कई चीजों पर नजर रखनी होती है.

सोशल मीडिया पर एयर होस्टेस की जिंदगी अक्सर काफी आकर्षक दिखाई देती है. यूनिफॉर्म, एयरपोर्ट, अलग-अलग देश और खूबसूरत जगहों की तस्वीरें इस पेशे को बेहद ग्लैमरस बना देती हैं.

लेकिन पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट के अनुभव बताते हैं कि इस नौकरी में कई ऐसी चुनौतियां भी होती हैं, जिनका हिस्सा सोशल मीडिया की तस्वीरों में दिखाई नहीं देता.

यात्रियों के साथ लगातार बातचीत, लंबे समय तक काम करना और अचानक सामने आने वाली मुश्किल परिस्थितियों से निपटना इस नौकरी का हिस्सा है.

पूर्व एयर होस्टेस की कहानी इसलिए चर्चा में आई क्योंकि इसमें विमान में काम करने वाले क्रू के उस पक्ष की झलक मिलती है, जिसे आम यात्री अक्सर नहीं देख पाते.उनके अनुभवों से यह भी पता चलता है कि विमान में मौजूद हर व्यक्ति से पेशेवर और सम्मानजनक व्यवहार की उम्मीद की जाती है. कोई भी असहज या अनुचित स्थिति सिर्फ दूसरे यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्रू के लिए चुनौती बन सकती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/air-hostess-challenges-passenger-weird-behaviour-experiences-tstf-dskc-2648221-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World