लिफ्ट दी और चलती बाइक पर पीछे से मार दी गोली... महीने भर पहले हुआ था समझौता; रविवार सुबह दोस्त ने ही ली इकलास की जान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
राजधानी भोपाल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि चलती बाइक पर युवक को उसके ही परिचित ने पीछे से गोली मार दी. गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई.

राजधानी भोपाल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि चलती बाइक पर युवक को उसके ही परिचित ने पीछे से गोली मार दी. गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई.

निशातपुरा थाना इलाके का यह मामला है. मृतक के भाई साहिल ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. साहिल के मुताबिक करीब एक महीने पहले अय्यू और अलीम ने उसके भाई इकलास पर पिस्तौल तान दी थी. इसके बाद जावेद भाई ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था.  परिवार का कहना है कि समझौते के बाद मामला शांत हो गया था.

साहिल के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे उसका भाई नीचे आया था. मेरे भाई से अय्यू और अलीम से लिफ्ट मांगी और उनके साथ बाइक पर चला गया. आरोप है कि इसी दौरान अलीम ने पीछे से उसके भाई को गोली मार दी. गोली लगते ही युवक बाइक से नीचे गिर गया. दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली.

पुलिस ने मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है, जबकि गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है.

निशातपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि एक हाउसिंग बोर्ड में एक हत्या हुई है. पुलिस ने तत्काल पहुंचकर मर्ग कायम किया और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया. आरोपी अलीम को गिरफ्तार किया है.

फिलहाल पुलिस करीब एक महीने पुराने विवाद और आज हुई गोलीबारी के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है. हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में किस-किस की भूमिका है, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही होगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/bhopal-youth-shot-dead-from-behind-while-riding-bike-one-arrested-in-nishatpura-murder-case-lcln-strc-2648254-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World